- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– बाइक सवार महिला एवं पुरुष भी घायल भिण्ड, 11 मई। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर सोमवार की सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोहद से ग्वालियर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने हरिराम कुइयां पास से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्ष…
भिण्ड, 11 मई। जीवाजी विश्वविद्यालय की एमए परीक्षा के पहले ही दिन शहर के पीएम एक्सीलेंस एमजेएस कॉलेज में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। युवक दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। सोमवार से जीवाजी विश्वविद्यालय की एमए की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन हिन्दी की परीक्षा में एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा। प्रवेश पत्र के फोटो और परीक्षार्थी के फोटो में अंतर दिखाई देने पर पर्यवेक्षक को संदेह हुआ, यह बात केन्द्राध्यक्ष तक पहुंची। केन्द्राध्यक्ष ने पाया कि शिवम समाधिया नामक छात्र की जगह एक अन्य युवक परीक्षा दे रहा…
– कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने किया जिला चिकित्सालय का मुआयना भिण्ड, 11 मई। जिला अस्पताल में दूध पिला रही माताओ पर प्लास्टर सहित गिरी सीलिंग के कारण दो महिलाएं घायल हुई हैं, गनीमत यह रही उस वक्त सात महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कर रही थीं बांकी महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला अस्पताल का दौरा करके घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि…
-लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम में चल रहे प्रशिक्षण महा अभियान का समापन सत्र आयोजित भिण्ड, 11 मई। भाजपा द्वारा लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में प्रदेश वित्त विकास निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्टी का इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। यह पार्टी हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के…
– अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने सड़कों पर उतरी पुलिस भिण्ड, 11 मई। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेभर के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर अपराधियों और संदिग्धों की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों की सघन…
– एसडीओपी लहार एवं सीएमओ मौजूद भिण्ड, 11 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे संवाद कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी मिहोना रोहित गुप्ता ने मंदाकिनी पैलेस मिहोना में नगर के वरिष्ठजन एवं व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। जिसमें एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी एवं सीएमओ रमाशंकर शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संवाद में थाना प्रभारी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान के बाहर कैमरे आवश्यक रूप से लगाने हेतु निवेदन किया एवं वरिष्ठजनों से अपील की है कि अपने घर…
भिण्ड, 11 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को फरियादी ने थाना ऊमरी में शिकायत की कि उसके बड़े लड़के का आरोपीगणों के साथ मुंहवाद हो रहा था। इसी दौरान उक्त लोगों ने मेरे लड़के की थप्पड़ों से मारपीट की , जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। फरियादी के अनुसार उसका लड़का…
– राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन भिण्ड, 11 मई। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिण्ड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी की दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन के अंतर्गत विभिन्न पहलुओं पर पोस्टर बनाए। इस अवसर पर प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया इस दिन का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा युवाओं में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। वर्ष…
– विधायक शर्मा ने पार्टी की पट्टिका पहनाकर किया स्वागत भिण्ड, 11 मई। हाल ही में लहार अभिभाषक संघ के चुनाव में बतौर कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी गुरुप्रसाद अग्रवाल जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ाया गया था और अंत समय में अपना समर्थन खींचकर अन्य किसी को समर्थन कर दिया। उसी दिन से कांग्रेस के धोखा देने से व्यथित नजर आ रहे थे, जिसके चलते एडवोकेट विनय झा के प्रयास से आज वे लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के सामने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर लहार विधायक ने पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका…
– साइबर फ्रॉड से बचने के लिए किया जागरूक भिण्ड, 11 मई। ग्राम कठवां में स्थित हनुमानजी मन्दिर पर गोहद थाना प्रभारी अभिषेक गौतम द्वारा ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक गौतम ने उपस्थित लोगों को बताया कि अनजान मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर आने वाले लालच भरे संदेश, एपीके फाइल आदि साइबर ठगी का कारण बनते हैं। उन्होंने लोगों से बैंक खाते, एटीएम कार्ड एवं मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी किसी भी…

