-लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम में चल रहे प्रशिक्षण महा अभियान का समापन सत्र आयोजित
भिण्ड, 11 मई। भाजपा द्वारा लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में प्रदेश वित्त विकास निगम के अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं के समक्ष पार्टी का इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। यह पार्टी हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के बाद पार्टी ने मजबूती हासिल की और 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए के कार्य कर रही है।
भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया क्यों अनिवार्य है 64 करोड़ भारतीय स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक नियंत्रण संदेशों के माध्यम से जन समर्थन बनाए रखने का प्रयास करें। पार्टी के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, हमारी निष्ठा और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन, भारतीय संस्कृति के मूल दर्शन को व्यक्त करने वाला है।
पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी एवं हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आमतौर पर पार्टी के जिला स्तर के प्रशिक्षण वर्गों में होता है, जहां वरिष्ठ नेता और विधायक मार्गदर्शन करते हैं। इसका उद्देश्य एक समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता तैयार करना है। अपैक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का विस्तार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आगे बढ़ा है, जितना हम अपना विस्तार समाज के अंदर जाकर करेंगे उतना ही पार्टी की ताकत अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण से पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लेकर के वापस लौटें। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, मायाराम शर्मा एडवोकेट, अवधेश सिंह कुशवाहा, केशव सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, रोमेश महंत, डॉ. रमेश दुबे, अशोक चौधरी, शैलेन्द्र सिंह राजावत, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष संजीव कांकर, प्रशिक्षण शिविर के जिला प्रभारी सुरेन्द्र बुधौलिया मंचासीन रहे।


