- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– ग्राम घिरोंगी में हुआ पुलिस जन चौपाल का आयोजन भिण्ड, 11 मई। जनता और पुलिस के आपसी मत भेद भुलाकर आपस में समान बैठक कर क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी मालनपुर ने रविवार शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोंगी में जन चौपाल का आयोजन किया। जन चौपाल में थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने ग्रामीणों से कहा कि पूर्व समय में जब ग्राम में आपस में बैठकर न्याय अन्याय की पंचायत चौपाल पर हुआ करती थी, उसी के तहत आज-कल के बच्चों की छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा ना करें, छोटी लड़ाई बड़ा रूप…
– कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट भिण्ड का कार्यक्रम भिण्ड, 11 मई। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट भिण्ड द्वारा भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व पर रविवार को चतुर्वेदी नगर जंतु बाबा की बगिया में स्थित सुभाष दुबे के निज निवास पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय एवं संचालन कवि प्रदीप वाजपेई युवराज (कोषाध्यक्ष) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संरक्षक ओपी शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि अमित दुबे संचालक विद्यावती कॉलेज थे। सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही कवियों में कवि अंजुम मनोहर,…
भिण्ड, 11 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत नुन्हाटा पहुंचकर ग्राम कोकसिंह का पुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरचनाओं की जन सहयोग से साफ-सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए। ग्रामीणों के साथ बैठक कर सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि जल संरक्षण से ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर अभियान को गति दें। उन्होंने जन सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि हर ग्रामीण अपना योगदान दे, तभी जल संकट से निपटा जा सकेगा।
भिण्ड, 11 मई। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर आयोजित साधना सप्ताह अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिसमें नरेश सिंह नरवरिया खण्ड स्तर अन्वेषक योजना एवं सांख्यिकी विभाग मप्र में प्रथम रैंक, दीपक शर्मा डीईओ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मप्र में प्रथम रैंक, नवीन सिंह तोमर सहायक ग्रेड-2 डीटीआईसी मप्र में चतुर्थ रैंक, देव कुमार दुबे उमा शिक्षक मप्र में चतुर्थ रैंक एवं जिले में प्रथम रैंक, चेष्टा जैन लीड ट्रेनर ई दक्ष केन्द्र भिण्ड मप्र में चतुर्थ रैंक एवं विभाग में प्रथम रैंक,…
– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न भिण्ड, 11 मई। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार लंबित शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 और 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को शिकायतकर्ता से बातचीत कर समाधान करें। उन्होंने सभी विभाग अधिकारियों को…
भिण्ड, 11 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे फरार आरोपियों के धर पकड़ अभियान के तहत थाना प्रभारी असवार सुरेश मिश्रा ने लगातार पांच वर्ष से फरार चल रहे ग्राम बरहा के आरोपी को मुखबिर की सूचना से धर दबोचा। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी असवार सुरेश मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आपके थाने का स्थाई पांच वर्ष से फरार आरोपी अपने निज ग्राम में मौजूद है और जल्द ही निकलने वाला है, जिस पर थाना प्रभारी ने तुरंत…
भिण्ड, 11 मई। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में छत का प्लास्टर गिरने से 3 महिलाओं और 2 बच्चों के घायल होने के बाद रविवार रात प्रदेश के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा कर विस्तृत रिपोर्ट भोपाल भेजने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान मंत्री और कलेक्टर ने एसएनसीयू वार्ड, ब्रेस्ट फीडिंग रूम और अस्पताल की पुरानी इमारत का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन ने अधिकारियों को बताया कि यह बिल्डिंग 1934 में बनी थी और करीब 90 सालों से…
भिण्ड, 11 मई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मार्च अप्रैल का मानदेय 11 मई तक नहीं मिला, किराये पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन भाड़ा पिछले 10 माह से बकया है। महिला बाल विकास संचनालय आयुक्त भोपाल द्वारा समय समय पर सभी विभागों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभाग किसी प्रकार का कार्य नहीं लें, उसके बाद भी फूफ नप के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा 15 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एसआईआर के प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने का नोटिस थमा दिया। यह जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया एवं जिला महासचिव सीमा जाटव…
– राकेश अचल खाड़ी युद्ध के 72 वें दिन भारत के फकीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये मान लिया कि इस युद्ध ने भारत की कमर तोड़ दी है, इसीलिए देश वासियों को ईंधन का संयम से इस्तेमाल करना चाहिए और संकट से निबटने के लिए एक साल तक सोना नहीं खरीदना चाहिए। पिछले 72 दिन में हमने और हमारे जैसे तमाम लेखकों ने जब-जब खाड़ी युद्ध की वजह से देश की जर्जर होती अर्थव्यवस्था पर कलम चलाई तो हमारा उपहास किया गया। हमने विदेशी मुद्रा संकट और डालर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के बारे में लिखा तो…
– 130 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण – प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन के तहत गुना को अदानी समूह की 1200 करोड़ से अधिक औद्योगिक निवेश की ऐतिहासिक सौगात – मोहन-ज्योति की जोड़ी गुना के युवाओं के लिए उनके ही अंचल में रोजगार की सौगात लेकर आई है – मुख्यमंत्री मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, पुष्पवर्षा और नारों से हुआ स्वागत गुना, 10 मई। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में 1059 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले अडाणी समूह के…

