- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का एक दिवसीय दौरा एवं प्रथम नगर आगमन पर भिण्ड तिराहे पर युवा नेता आलोक राकेश शुक्ला के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रोहित करैया, महामंत्री रामवीर सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, जिला मंत्री सुभाष राठौर, केशव राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष मुन्नी नरवरिया, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, हेमंत गुर्जर, रामू राठौर, भागीरथ गुर्जर भैया, जयकुमार जैन, टिल्लू कनाथर वाले, अवनीश त्यागी, रामभरोसे जाटव, शोखीराम जाटव, रामसेवक कुशवाह, राजेश व्यास, अनूप लहारिया, देवेन्द्र पाराशर, छोटू धाकड़, प्रदीप परमार, रजत…
भिण्ड, 13 मई। मालनपुर नगर के मुख्य हाईवे 719 पर एसआरएफ तिराहा से लेकर मनहर होटल तक करीब एक किमी लंबाई बनने वाले नवीन नाले का टेंडर करीब तीन-चार माह पूर्व हो चुका है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है। नाले का निर्माण कार्य शुरू न होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बरसात का मौसम नजदीक आने के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को जलभराव एवं गंदगी की चिंता सताने लगी है। क्योंकि हर बार की तरह बरसात में क्षतिग्रस्त नाल होने की कमी के कारण जल भरा अत्यधिक हो…
– आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग वर्षों से परेशान, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान भिण्ड, 13 मई। दतिया जिले के सेवढ़ा बिजली वितरण केन्द्र से आलमपुर बिजली वितरण केन्द्र तक आई 33 केव्ही बिजली लाइन जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इस 33 केव्ही बिजली लाइन की हालत इतनी खराब हो गई है कि जरा सी हवा चलने और थोड़ी सी बूंदाबांदी होने पर बिजली लाइन फॉल्ट हो जाती है। जिससे आलमपुर सहित आस-पास के अनेक गांवों की बिजली आपूर्ति कई घण्टों के लिए ठप हो जाती है। आलमपुर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए…
– नगर में पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का नगर आगमन पर स्थास्नीय विश्राम गृह पर भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां वंशवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ता का कर्म और उसकी निष्ठा सर्वोपरि होती है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना…
– सभी बच्चों के पूर्ण टीकाकरण पर जोर भिण्ड, 13 मई। स्वास्थ्य विभाग एवं एनआईसीईएफ/एमपीव्हीएचए के सहयोग से मेहगांव विकास खण्ड के ग्राम विजयपुरा में टीकाकरण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया। यूनिसेफ एमपीवीएचए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने कहा कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण सारणी की जानकारी देते हुए बताया कि समय पर लगाए गए टीके बच्चों…
– अदनान और अजय ने किया टॉप भिण्ड, 13 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में शहर के प्रतिष्ठित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हर्ष की लहर है। विद्यालय के होनहार छात्र अदनान खान ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं, अजय अनंत ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी सम्मानजनक अंकों के…
– विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड की छात्रा कला वर्ग में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी जिला प्रथम – सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि भिण्ड, 13 मई। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड के विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं भिण्ड जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा श्रेया शर्मा ने कला वर्ग में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर भिण्ड जिले में जिला प्रथम होने का गौरव हांसिल कि या। यह…
भिण्ड, 13 मई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम नगर आगमन के दौनान भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने अपने साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष पाटीदार का फूल वर्षा कर स्वागत किया एवं शॉल श्रीफल से सम्मानित कर राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, रामकुमार गुप्ता, लालू सोनी, किशन सोनी, रामकुमार शर्मा, रामअवतार शिवहरे, कल्लू जैन, सौरभ सोनी, वैभव चतुर्वेदी, संजय शर्मा, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, गोपाल मेहरोत्रा,…
– जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सोनी में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ भिण्ड, 13 मई। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद मेहगांव द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सेंथरी ने ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ श्रीराम मेडिकल स्टोर सोनी के पास किया गया। ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ जल सेवा की शुरुआत की। उन्होंने अपने उदेधन कहा कि वर्तमान समय में जल का महत्व और भी…
– 5 दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन भिण्ड, 13 मई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार मेरा युवा भारत केन्द्र भिण्ड एवं जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के विशेष सहयोग से 5 दिवसीय प्रायोगिक शिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी हकीकत से रूबरू कराया गया। यह कार्यक्रम मप्र वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन और उपार्जन केन्द्र जवासा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने समझा कि किस प्रकार किसान की उपज सरकारी तंत्र का हिस्सा बनती है। उपार्जन केन्द्र जवासा के प्रभारी अनुज पाठक और देख-रेख कर रहे जितेन्द्र बाजपेई ने गेहूं,…

