भिण्ड, 11 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरियादी ने थाना ऊमरी में शिकायत की कि उसके बड़े लड़के का आरोपीगणों के साथ मुंहवाद हो रहा था। इसी दौरान उक्त लोगों ने मेरे लड़के की थप्पड़ों से मारपीट की , जिससे वह अपमानित महसूस करने लगा। फरियादी के अनुसार उसका लड़का घर से रस्सा लेकर फांसी लगाने की बात कहते हुए दौड़ पड़ा। फरियादी ने आरोपियों से उसे रोकने के लिए कहा, किन्तु आरोपियों ने कहा किया मर रहा है तो मर जाने दो। इसके बाद मेरे लड़के ने पांडू करार के ऊपर स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को नीचे उतरवाकर जिला चिकित्सालय भिण्ड भेजा। फरियादी की शिकायर्त पर आरोपीपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 94/2026 धारा 108, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर ने थाना स्तर पर टीम का गठन कर घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के पहलुओं की जांच की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दो आरोपी निवासी ग्राम दोनियापुरा (सिकाहटा) को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऊमरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक ध्यानेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश सिंह मधुरिया, सुरेन्द्र उपाध्याय, मदन मोहन शर्मा, आरक्षक राहुल तोमर, सनी यादव, राजबहादुर यादव, रिंकू पाराशर, नीलेश तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


