– अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने सड़कों पर उतरी पुलिस
भिण्ड, 11 मई। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान के तहत जिलेभर के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर अपराधियों और संदिग्धों की कमर तोड़ दी है।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों की सघन जांच करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।


