– कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने किया जिला चिकित्सालय का मुआयना
भिण्ड, 11 मई। जिला अस्पताल में दूध पिला रही माताओ पर प्लास्टर सहित गिरी सीलिंग के कारण दो महिलाएं घायल हुई हैं, गनीमत यह रही उस वक्त सात महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कर रही थीं बांकी महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला अस्पताल का दौरा करके घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि जिला अस्पताल की 90 साल पुरानी जर्जर कंडम घोषित बिल्डिंग में सीएनसीयू संचालित है, जिससे आने वाले समय में फिर हादसे हो सकते हैं, उक्त अस्पताल की सीलिंग दोबारा कभी भी गिर सकती है, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन को उचित कदम उठाने चाहिए, इस घटना में दो माताएं घायल हुई हैं, इन माताओं ने अपने नवजात बच्चों को बचाया है, सरकार को जल्द से जल्द नई बिल्डिंग में एसएनसीयू को शिफ्ट कर देना चाहिए, नई बिल्डिंग के निर्माण में जो कमियां रह गई हैं उनको तत्काल पूरा करना चाहिए, जिला अस्पताल भिण्ड में अवस्थाएं लगातार जारी है, मार्च 2023 में आई वार्ड में भी इस तरह की घटना हो चुकी है तब चार लोग घायल हुए थे, जिला अस्पताल प्रशासन इन घटनाओं पर कोई ध्यान नहीं देता है, इससे ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही है, जिला अस्पताल में बनने वाली नई बिल्डिंग जिला अस्पताल को सपोर्ट की जा चुकी है, लेकिन उसके निर्माण में तमाम अनियमितताएं हुई हैं, इनको अनदेखा करके उक्त बिल्डिंग को अपने अधीन लेने की कार्रवाई कर चुकी है।
कांग्रेस के प्रतिनिधि मण्डल में डॉ. राधेश्याम शर्मा, महेश जाटव, संतोष त्रिपाठी, डॉ. अरविन्द शर्मा, राहुल कुशवाह, अरविन्द यादव, राघवेन्द्र कांकर, विवेक जामौर, अजय शर्मा, राजेन्द्र यादव, अभिलेख सिंह यादव, पंकज त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, बॉबी तोमर, कोके भदौरिया, अभिषेक मौर्य, राघवेन्द्र सिंह आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।


