– विधायक शर्मा ने पार्टी की पट्टिका पहनाकर किया स्वागत
भिण्ड, 11 मई। हाल ही में लहार अभिभाषक संघ के चुनाव में बतौर कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी गुरुप्रसाद अग्रवाल जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ाया गया था और अंत समय में अपना समर्थन खींचकर अन्य किसी को समर्थन कर दिया। उसी दिन से कांग्रेस के धोखा देने से व्यथित नजर आ रहे थे, जिसके चलते एडवोकेट विनय झा के प्रयास से आज वे लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू के सामने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर लहार विधायक ने पार्टी की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके हर सुख दु:ख में शामिल रहने का आश्वाशन दिया। इस मौके अभिभाषक चन्द्रशेखर उपाध्याय, धंशू पचौरी, टेनगुरिया, भोलू दीक्षित आदि मौजूद रहे।


