- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 24 मई। जिले की रावतपुरा एवं आलमपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3240 रुपए कीमती अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 34 आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार रावतपुरा थाना पुलिस को शनिवार की रात्रि में सूचना मिल कि चौरई तिराहा पर एक व्यक्ति अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला के कीमत 1800 रुपए की बरामद की है। पूछताछ…
– ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नुन्हाड़ द्वारा जल मन्दिर प्याऊ का शुभारंभ भिण्ड, 24 मई। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं ग्रामीणजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल सेवा के माध्यम से समाज में मानवता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नुन्हाड़ द्वारा ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मुख्य मार्ग पर जल मन्दिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने विधिवत शीतल पेयजल पात्रों का पूजन कर जल सेवा की शुरुआत की, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम…
– लोग कहते हैं आलमपुर में तो केवल नाम का अस्पताल है व्यवस्थाएं कुछ भी नहीं भिण्ड, 24 मई। आलमपुर में सरकारी अस्पताल को संचालित हुए वर्षों बीत गए। लेकिन यहां के सरकारी अस्पताल में आज तक वह महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिनकी वर्तमान समय में अत्याधिक आवश्यकता है। प्रदेश सरकार जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों को सुविधाएं युक्त बनाकर लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए प्रेरित कर रही है। तो वही आलमपुर के इस ग्रामीण स्तर के सरकारी अस्पताल में कई वर्षों से महत्वपूर्ण सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कस्बे के इस…
– लाखों मेहनती एवं संघर्षशील युवाओं को अपमानित करना उचित नहीं भिण्ड, 24 मई। हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की युवाओं को लेकर की गई कॉकरोच संबंधी टिप्पणी पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने कहा कि देश का युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है और उसके सम्मान व संवेदनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। त्रिपाठी ने कहा कि न्यायपालिका देश का सर्वोच्च एवं सम्मानित संस्थान है,इसलिए न्याय केवल फैसलों में ही नहीं बल्कि शब्दों की गरिमा और संवेदनशीलता में भी दिखाई देना चाहिए।…
भिण्ड, 24 मई। पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहट ग्राम गुरिखा, रेड़ी का पुरा, मातादीन का पुरा एवं आसाराम का पुरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सौरभ सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में मुख्य रूप से बीपीएल कार्ड, बकरी इकाई योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नामांतरण आदि कार्यों का निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान…
भिण्ड, 24 मई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम अमायन एवं जनपद पंचायत गोहद के ग्राम बंजारा का पुरा में मां की बगिया हेतु गढ़े एवं फेंसिंग कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चौहान ने व्यवस्थाओं का आंकलन कर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर बल दिया। साथ ही फेंसिंग के स्तंभ, तारबंदी तथा प्रवेश मार्गों की स्थिति देखी और मानक अनुसार शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमायन में तालाब का निरीक्षण कर तालाब का गहरीकरण कराने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब गहरीकरण…
– संचालक ने दिया थाने पर आवेदन भिण्ड, 24 मई। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत सीताराम भारत गैस एजेंस से अज्ञात चोर 1251 खाली एवं चार भरे सिलेंडर चुरा ले गए। फरियादी राजकुमार देशलहरा ने इसकी जानकारी थाने में आवेदन के माध्यम से दी है। सीताराम भारत गैस एजेंसी के संचालक राजकुमार देशलहरा ने पुलिस को बताया कि लगभग 2 साल से एजेंसी निलंबित स्थिति में है, भारत पेट्रोलियम कंपनी ने हमें खाली सिलेण्डर जमा करने के लिए निर्देशित किया है, गैस एजेंसी निलंबित होने के बाद हमाने लगभग 1251 खाली सिलेण्डर झांसी स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर भेज दिए हैं, गैस…
– भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल – जनता की सुविधा के नाम पर लाखों खर्च, लेकिन कुछ ही समय में जर्जर होने लगी सार्वजनिक व्यवस्था भिण्ड, 24 मई। नगर परिषद मालनपुर की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों और सवालों के घेरे में आ गई है। नगर परिषद द्वारा हाल ही में बनाए गए सार्वजनिक सुलभ शौचालय की हालत अब चिंताजनक दिखाई देने लगी है। निर्माण के कुछ ही समय बाद शौचालय की दीवारों में दरारें, प्लास्टर उखड़ना और नींव कमजोर पड़ने जैसी स्थितियां सामने आने लगी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण नगर…
– देश सेवा की राह पर लहार का लाल भिण्ड, 24 मई। देश सेवा का जज्बा लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में शामिल हुए क्षेत्र के सपूत नितिन तिवारी का शुक्रवार रात अपने गृहनगर लहार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नितिन वर्ष 2025 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे, अपनी कठिन और गौरवशाली 11 महीने की ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद वे पहली बार 15 दिन की छुट्टी पर अपने घर लौटे हैं। शुक्रवार रात करीब 9 बजे जैसे ही जवान नितिन तिवारी लहार पहुंचे, पूरा माहौल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उनकी माता जी,…
भिण्ड, 24 मई। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए महिला कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। संगठन को ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में देशव्यापी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की दावेदारी के बायोडाटा लेने के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी बिना भारद्वाज एवं सह प्रभारी रानू शर्मा भिण्ड पधारीं। भिण्ड जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी बीना भारद्वाज ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और जमीनी स्तर…

