– संचालक ने दिया थाने पर आवेदन
भिण्ड, 24 मई। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत सीताराम भारत गैस एजेंस से अज्ञात चोर 1251 खाली एवं चार भरे सिलेंडर चुरा ले गए। फरियादी राजकुमार देशलहरा ने इसकी जानकारी थाने में आवेदन के माध्यम से दी है।
सीताराम भारत गैस एजेंसी के संचालक राजकुमार देशलहरा ने पुलिस को बताया कि लगभग 2 साल से एजेंसी निलंबित स्थिति में है, भारत पेट्रोलियम कंपनी ने हमें खाली सिलेण्डर जमा करने के लिए निर्देशित किया है, गैस एजेंसी निलंबित होने के बाद हमाने लगभग 1251 खाली सिलेण्डर झांसी स्थित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट पर भेज दिए हैं, गैस एजेंसी पुन: चालू हो रही है इसलिए 356+4 खाली सिलेंडर अभी भी गोदाम मे रखे हुए थे, जिसमें 4 भरे डिफेक्टिव सिलेण्डर भी शामिल थे, हम दोनों पार्टनर गैस एजेंसी का एक्सप्लोसिव लाइसेंस बनवाने के लिए भोपाल गए हुए है, गैस गोदाम के सामने बने हमारे पेट्रोल पंप का स्टाफ गोदाम की देखरेख करता रहता है, जब आज हमारे पिता ने दोपहर में गोदाम पर जाकर देखा तो वहां गोदाम का ताला टूटा मिला, पूर्व मे भी इस तरह सिलेंडर चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी हमारे द्वारा सीएम हेल्पलाइन लगाई थी, जब आज गोदाम का ताला खोलकर अंदर देखा और सिलेंडर गिने तो उसमे 20 सिलेंडर खाली और 4 भरे डिफेक्टिव सिलेंडर चोरी हो गए हैं, गैस एजेंसी से संबंधित दस्तावेज जो एक पेटी मे रखे हुए थे, पेटी सहित चोर उसे भी ले गए एक विशेष बात और चोर गोदाम की अंदर वाली दीवार पर किन्हीं 2 लोगों का नाम और उनके मोबाइल नंबर भी लाल रंग के पेंट से लिख गए है जब हमारे द्वारा उन मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो उसने अपना नाम पता नहीं बताया, हमें शक है कि ये उन्हीं के कोई साथी रहे होंगे। हमारे द्वारा उन्हें सिलेंडर चोरी की सूचना दी गई और बताया कि कोई यहां तुम्हारा नाम लिख गया है और मैंने बोला कि हम कानूनी कार्रवाई कर रहे है तो 89825 59673 ये मोबाइल नंबर वाला हमें और पुलिस को भी गालिया दे रहा है। उसकी रिकार्डिंग भी मेरे पास है। उक्त मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें।


