- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 मई। संगमन साहित्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में गोल मार्केट भिण्ड स्थित सर्राफा व्यवसायी कवि मनोज स्वर्ण के निवास पर काव्यनिशा का आयोजन बुधवार को हुआ। जिसकी अध्यक्षता कथावाचक श्रीराम सोनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के विख्यात शायर महावीर तन्हा मौजूद रहे एवं कुशल संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। मां सरस्वती वंदना की मधुर प्रस्तुति कवयित्री राधा तोमर ने देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में प्रदीप वाजपेई (युवराज), राजेश मधुकर, रामकुमार पाण्डेय, संतोष अवस्थी थे। मनोज स्वर्ण ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम…
भिण्ड, 21 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ गुरूवार की दोपहर अचानक आलमपुर पहुंचे और नगर में संचालित 16 में से 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक को किसी भी केन्द्र पर बच्चे मौजूद नहीं मिले, तो वहीं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की बात कही। इस दौरान सीडीपीओ लहार ज्योति तोमर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर गिरीश शर्मा, शीलू राजावत समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त संचालक ने सबसे पहले वार्ड क्र.2 के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां…
भिण्ड, 21 मई। अधीक्षक डाकघर मुरैना ने बताया कि मुरैना संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य करवाने हेतु 25 एवं 26 मई को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत सभी आधार सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे, प्रधान डाकघरों में रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिण्ड प्रधान डाकघर के अतिरिक्त अम्बाह, पोरसा, बानमोर,…
भिण्ड, 21 मई। शासकीय सांदीपनी स्कूल मेहगांव के खेल मैदान में बुधवार को आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अजीम खान ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। खान ने खिलाड़ियों से परिचय कर उनके साथ समय बिताया और खेलों के विकास तथा प्रतिभाओं के संवर्धन के लिए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आगे प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम राजौरिया भी उपस्थित रहे। कबड्डी और वॉलीबॉल में प्रशिक्षण दे रही अतिथि खेल…
– पूरे प्रदेश में मालनपुर को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : गौड़ भिण्ड, 21 मई। नगर परिषद मालनपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को नई पहचान देने के उद्देश्य से समाजसेवी विष्णु गौड़ को नगर का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नगर परिषद द्वारा नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद नगर के युवाओं एवं सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विष्णु गौड़ का स्वागत करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति उनकी सक्रियता, सामाजिक जागरूकता और नगर हित में किए जा रहे…
– आखिर कैसे हो जल गंगा संवर्धन अभियान सफल – नालियों का पानी सड़क पर पनप रही गंदगी भिण्ड, 21 मई। जनपद लहार कीग्राम पंचायत करियावली के ग्राम सिकरी में एक तालाब जो शासकीय सवे नंबर में बना था, इसको खदान पोखर के नाम से जाना जाता था, वह मौके से गायब है, पूरी तरह से समतल हो गया है, अतिक्रमण की चपेट में भी है, प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बताना नहीं चाहते हैं, ग्रामीण जनता परेशान है, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रशासन भले ही सख्त हो, लेकिन आखिर यह तालाब कहां गया, वर्ष 2011-12…
भिण्ड, 21 मई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालनपुर में आईटी व आईटीईएस ट्रेड की 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का मंगलवार को समापन हो गया। एचपी वर्ल्ड ऑन व्हील्स कंप्यूटर बस में एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से यह प्रशिक्षण चलाया गया था। एसआरएफ फाऊंडेशन के ट्रेनर लालू चौहान एवं विद्यालय की आईटी प्रशिक्षक निधि तोमर ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को डिजिटल स्किल्स, कंप्यूटर संचालन और का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर प्राचार्य पीएस कुशवाह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षिका दीपा भदौरिया एवं रविन्द्र गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भिण्ड, 21 मई। पत्रकार अर्पित गुप्ता को उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण देखते हुए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र पवैया की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष राजू मेहरा ने अर्पित को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पहले अर्पित संघ में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों और पत्रकारों के हितों की रक्षा के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें पदोन्नत कर प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी है। वह वर्ष 2014 से मीडिया क्षेत्र…
भिण्ड, 21 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में आज सोनीपत हरियाणा से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। जानकारी के अनुसार गत 23 मार्च को फरियादी ने अपनी 16 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में थाना देहात में शिकायत की थी। जिस पर से थाना देहात में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता को देखते…
भिण्ड, 21 मई। उपतहसील के अंतर्गत आने वाले खूजा, ररुआ नं. दो एवं भांपर गांव में गुरूवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया गया। जहां किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई एवं बकेटिंग की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार महेश माहौर द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए एवं किसानों से फार्मर आईडी बनवानेे की अपील की गई। नायब तहसीलदार ने बताया कि आगामी फसल सीजन में किसानों को मिलने वाली खाद ई-टोकन के माध्यम से ही वितरित होगी। इसके लिए प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है। इसके लिए किसान अपना आधार कार्ड…

