भिण्ड, 24 मई। पीएम जनमन एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अभियान अंतर्गत आदिवासी बसाहट ग्राम गुरिखा, रेड़ी का पुरा, मातादीन का पुरा एवं आसाराम का पुरा में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग सौरभ सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में मुख्य रूप से बीपीएल कार्ड, बकरी इकाई योजना, वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, नामांतरण आदि कार्यों का निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी गुरिखा बृजेश कुमार मौर्य, नोडल प्रभारी रेडी का पुरा शिवकुमार भदौरिया, नोडल अधिकारी मातादीन का पुरा अभिनव कुमार उचवाल एवं सुरेश कुमार लोहिया, नोडल अधिकारी आसाराम का पुरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से दूरस्थ आदिवासी बसाहटों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं पात्र हितग्राहियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


