- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– ना रोशनी, ना सफाई, ऊपर से ताले में कैद और बारिश के पानी से लबालब भरकर बन जाता है तालाब भिण्ड, 24 मई। जिले के मिहोना नगर में लाखों रुपए की लागत से बनाया गया पार्क अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मिहोना नगर परिषद के समीप बना पार्क बदहाली और लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। सुबह की सैर करने वाले हों या दौड़ लगाते युवा, हर कोई आज इस पार्क की दुर्दशा से परेशान और हताश हैं। हालांकि बनने के बाद से उक्त पार्क को नगर परिषद ने दो ताले में केद कर रखा…
भिण्ड, 24 मई। गोहद के जटवारा क्षेत्र के प्रसिद्ध सुंदरनाथ धाम पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भीषण गर्मी भी आस्था के आगे नतमस्तक थी। आज नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता पर आधारित सुदामा चरित्र तथा उद्धव प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम मित्रता का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत नहीं बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास का महत्व होता है। कथा के दौरान उद्धव प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को ज्ञान का संदेश लेकर…
भिण्ड, 24 मई। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं भिण्ड प्रभारी बीना भारद्वाज, सह सचिव एवं सह प्रभारी रानू शर्मा का शनिवार को महिला कांग्रेस कमेटी गठन हेतु गोहद नगर आगमन हुआ। इस दौरान गोहद चौराहा पर दोनों प्रभारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उक्त पदाधिकारी महिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के गठन हेतु भिण्ड आगमन हुआ। पदाधिकारी ने इच्छुक महिलाओं से बायोडाटा एकत्रित किए। इस दौरान विधायक केशव देसाई, देवेन्द्र पाठक, डॉ. शिवचरण जयंत, स्मिता शर्मा, निशा शाह, ऊषा कुशवाहा, अनीता रावत, काशो बाई, सरोज बाल्मीकि, पारो मांझी, श्री कुमारी, अनीता सहित लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिण्ड, 24 मई। लहार में मां मंगला देवी महोत्सव के दौरान शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के जाने-माने कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद बाल कवि वेद पस्तोर ने अपनी हास्य कविता आजकल की मम्मी भी गजब ढा रहीं… सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया और लोटपोट कर दिया। कवि राम भदावर ने अपनी ओजस्वी कविता मैं क्या दूंगा इस मिट्टी को परिभाषा, किसको कह दूं तुम बनो देश की आशा..…
– भगवान महावीर स्वामी तीर्थस्थली का भव्य शिलान्यास भिण्ड, 24 मई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महामुनिराज का 25 मुनिराजों के साथ ऊमरी में प्रवेश हुआ। इस अवसर पर ऊमरी, रूर ग्रामीण यादव समाज बंधुओं सहित विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, रविसेन जैन, डॉ. राधेश्याम शर्मा, संदीप मिश्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया, अशोक जैन तेल वाले, प्रमोद जैन डब्बू, विनोद जैन पन्ना, पार्षदगण यश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, नीरजा-विमल जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित थे। ऊमरी में भव्य तीर्थ शिलान्यास कार्यक्रम में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर गुरूदेव 25 पिच्छीधारी साधुओं के ससंघ सानिध्य में नवनिर्मित होने वाले तीर्थधाम दिगंबर जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी…
भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव 31 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे एवं आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संगठन प्रभारी डॉ. यादव 31 मई को भिण्ड में मन की बात किसान भाइयों के साथ एवं भाजपा जिला कार्यालय निर्माण हेतु कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सरकारी बाग हनुमान मन्दिर पर विशाल दंगल मेला 25 मई को मौ। नगर के सरकारी बाग वाले हनुमान मन्दिर पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर 25 मई सोमवार को एक विशाल दंगल (कुश्ती) मेला का…
भिण्ड, 24 मई। मप्र शासन में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में 25 मई को सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत अमायन जनपद पंचायत मेहगांव में सामूहिक श्रमदान/ जनसहयोग से तालाब गहरीकरण का कार्य किया जाएगा एवं दीपदान का कार्यक्रम गौरी सरोवर जिला भिण्ड पर शाम 7 बजे आयोजित होगा। दुर्घटना में मृत व्यक्ति को 2 लाख की प्रतिकर राशि मंजूर भिण्ड। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त भिण्ड ने गोहद के एचाया रोड पर माता मंदिर के पास 23 नवंबर 2023 को…
– पांच माह से कबाड़ बनी 6 गाड़ियों में से 2 ही हो पाई दुरुस्त – फायर गाड़ियां, औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल भिण्ड, 24 मई। औद्योगिक नगरी मालनपुर में आगजनी जैसी आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए बनाया गया फायर स्टेशन इन दिनों खुद बदहाली का शिकार बना हुआ है। नगरीय प्रशासन के हैंडओवर में आने के बाद से फायर स्टेशन की गाड़ियों की हालत लगातार खराब होती चली गई। स्थिति यह रही कि पांच फायर वाहनों में से लंबे समय तक अधिकांश वाहन खराब होकर परिसर में खड़े-खड़े धूल खा रहे है। जानकारी के अनुसार…
भिण्ड, 24 मई। मालनपुर नगर में माइनिंग विभाग एवं नगर परिषद द्वारा मुख्य मार्ग और हाईवे किनारे संचालित रेत-गिट्टी के फड़ों पर की गई संयुक्त कार्रवाई का व्यापक असर देखने को मिला। कार्रवाई की सूचना मिलते ही नाले एवं दुकान के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने प्रशासनिक कार्रवाई के डर से स्वयं ही नाले एवं दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। अभी हाल ही में माइनिंग विभाग, नगर परिषद, राजस्व विभाग एवं स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से रोड…
भिण्ड, 24 मई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्र.एक पर एक यात्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि खरीदारी के दौरान यात्री और वेंडर के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर यात्री के साथ हाथापाई कर दी। वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर दो-तीन लोग एक युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया। मौके पर मौजूद किसी यात्री ने घटना…

