Author: Jagran Today

भिण्ड, 25 मई। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा गंगा दशहरा उत्सव पर राधा कुण्ड बरुआ तालाब  मौ वार्ड 13 पर दीपदान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सचिव सुल्तान सिंह मौर्य, परमसुख कुशवाह ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, लालू यादव, छत्रपाल जाटव, जनमत कुशवाह, पवन आदि लोग सम्मिलित हुए।

Read More

भिण्ड, 25 मई। गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के तहत नगर परिषद मालनपुर ने फायर स्टेशन के पास फैला कचरा हटवाकर एवं पुराने कुएं से कचरा निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की। इस दौरान सीएमओ रेहान अली, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश किरार, इंजीनियर जयश्री शर्मा और वार्ड-14 पार्षद प्रतिनिधि रॉकी जैन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 30 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत आज जिलेभर में जल संरक्षण कार्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Read More

– संत सुरक्षा नीति बनाने की रखी मांग भिण्ड, 25 मई। रीवा में विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई दुर्घटना को लेकर मालनपुर के जैन समाज में गहरा आक्रोश है। रविवार को जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की। वार्ड क्र.14 की पार्षद बीना राजेन्द्र प्रसाद जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे दिगंबर जैन महावीर जिनालय पर एकत्रित हुए। सभी ने हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक रोष व्यक्त किया और जुलूस के रूप में…

Read More

– वार्ड क्र.14 में गुणवत्ताहीन बने नाले की कई बार खबरें प्रकाशित होने पर नहीं हुआ निराकरण – खबर प्रशासन पर नगर इंजीनियर द्वारा की गई जांच, जांच में 8 माह पूर्व ठेकेदार को मरम्मत एवं पूर्ण नाला तैयार करने के दिए थे निर्देश भिण्ड, 25 मई। नगर परिषद मालनपुर के वार्ड क्र.14 में कन्या शाला स्कूल से लेकर रिठौरा रोड तक लगभग 500 मीटर लंबाई में 18 लाखों रुपए के लगभग की लागत से कराया गया नाला निर्माण कार्य अब भ्रष्टाचार और गुणवत्ता हीन, लापरवाही के आरोपों के चलते विवादों में घिर गया है। वार्ड 14 में नाला बनने…

Read More

– समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो 15 जून से अटेर तहसील पर होगा ऐतिहासिक आंदोलन भिण्ड, 25 मई। भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आज लक्ष्मण सिंह नरवरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल कमिश्नर से मिलेगा और अटेर तहसील के किसानों की समस्याओं का निराकरण के संबंध में चर्चा करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने बताया कि कमिश्नस के समक्ष जिन मांगों को रखा जाएगा, उनमें चंबल पुल पर निर्माणाधीन पुल को कमी वर्ष हो गए हैं उस पार आगरा जिले की सीमा है इधर के किसानों…

Read More

– राकेश अचल पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने स्वघोषित कॉकरोच (तिलचट्टा) जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे ऑनलाइन कॉकरोच आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने खुद को मानद कॉकरोच बताते हुए सरकार से अपील की कि वह युवाओं की डिजिटल अभिव्यक्ति को दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर ध्यान दें। सोनम वांग्चुक को मैं गांधीवादी सत्याग्रही मानता रहा हूं, इसलिए जब उन्हें रासुका में गिरफ्तार कर चार महीने जेल में रखा गया था, तब मैंने उसके मुखालफत में जमकर लिखा था। लेकिन अब सोनम को कॉकरोच जानता पार्टी के समर्थन में…

Read More

– मेहंदा से रूर तक पदयात्रा कर गुरुवर के सान्निध्य में की धर्म-प्रभावना भिण्ड, 24 मई। दिगंबर जैन समाज के सर्वोच्च संत पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर महाराज का अपनी जन्म स्थली भिण्ड की पावन धरा पर 7 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद ऐतिहासिक आगमन हुआ है। इस अत्यंत पुण्यमयी और मंगलकारी अवसर पर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने उनके दर्शन कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु दर्शन के इस सौभाग्य को पाकर विधायक कुशवाह भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पैदल चलकर अर्जित…

Read More

– अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ने मनाया 120वां स्थापना दिवस भिण्ड, 24 मई। आयुर्वेद हमारी जीवन पद्धति है, यह धरोहर हमारे पूर्वज हमे सौंप कर गए हैं, इसे हमें जीवन में उतारना है। यह बात डॉ. रमेश दुबे अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वे स्थापना दिवस पर कही। डॉ. दुबे ने कहा कि आज के भौतिक युग में हमारी जीवनशैली अस्त व्यस्त हो गई है, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए आयुर्वेद पद्धति ही रास्ता दिखा सकती है, हमें नियमित दिनचर्या में यम, नियम, आसान, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि का अभ्यास करना चाहिए इसी को योग कहते हैं। संगठन…

Read More

भिण्ड, 24 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व नगर सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी हेतु टीम गठित की गई। जानकारी के अनुसार रविवार को अपने गांव स्योंढ़ा अकोड़ा से अपनी बहिन के घर कृष्णा नगर भिण्ड आई एक महिला का 6 वर्षीय मूकबधिर बालक अपनी मौसी के घर से खेलते हुए गुम हो गया। परिजनों ने अपने बच्चे को मोहल्ले के व्यक्तियों के साथ खोजना प्रारंभ कर दिया था। गुम बच्चे को परिजनों द्वारा काफी खोजने…

Read More

– चले सुदामा धीरे धीरे टीकम टीक दुपहरिया में चावल बांधे पुटरिया में भिण्ड, 24 मई। नगर मिहोना से तीन किमी दूरी पर स्थित इमलाहा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वक्ता रवी महाराज ने कहा कि संसार में परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और दूसरों को कष्ट पहुंचाने के बराबर कोई पाप नहीं है। इस कारण से हमें जीवन में ज्यादा से ज्यादा नि:स्वार्थ होकर दूसरों की भलाई एवं सेवा करना चाहिए। उन्होंने कह कि हम सभी को अपने जीवन में ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे दूसरे व्यक्ति का हित हो, रामचरितमानस में…

Read More