Author: Jagran Today

– भारत विकास परिषद का बाल संस्कार शिविर का षष्ठम दिवस भिण्ड, 16 जून। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा मां निरंजना देवी मन्दिर परिसर 17 बटालियन इटावा रोड भिण्ड पर चल रहे बाल संस्कार शिविर का षष्टम दिवस एजुडेंट एसएएफ बटालियन प्रशांत सिंह भदौरिया, समाजसेवी भरत चतुर्वेदी, विभाग प्रमुख विवेकानंद केन्द्र उपेन्द्र मिश्रा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर किया। प्रारंभ में शाखा अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण के साथ भारत विकास परिषद की जानकारी एवं चल रहे सात दिवसीय शिविर का प्रतिवेदन रखा।…

Read More

– कैडेट्स को दिया सफलता का मंत्र भिण्ड, 16 जून। 30 मप्र बटालियन एनसीसी भिण्ड के तत्वावधान में स्थानीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के छठे दिन, एनसीसी मुख्यालय के ग्रुप कमाण्डर अनिल जैथलिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर स्थल पर आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमाण्डर को अत्यंत अनुशासित और भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत ब्रिगेडियर जैथलिया ने शिविर परिसर, कैडेट्स के ठहरने की व्यवस्था और प्रशिक्षण मैदानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स द्वारा सीखे जा रहे विभिन्न सैन्य और व्यावहारिक कौशलों…

Read More

भिण्ड, 16 जून। जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सदा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए कभी भी सत्य और धर्म की रास्ता को नहीं छोड़ना चाहिए, जीवन में कितनी ही बाधाएं आए चाहे किसी भी प्रकार का दुख आए लेकिन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों को कोई हरा नहीं सकता उसे कोई पराजित नहीं कर सकता…

Read More

भिण्ड, 16 जून। मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद दबोह में एक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बृद्धा पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ विभाग, राजस्व विभाग, आंगबाड़ियों के काउंटर लगे हुए थे, जिससे आने वाले लाभार्थियों को परेशान न होने पड़े। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और हितग्राहियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन जमा किए। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रम निरीक्षक मनीष…

Read More

– 16 हितग्राहियों को शिविर में ही दिए गए हित लाभ वितरण स्वीकृति पत्र भिण्ड, 16 जून। मप्र शासन के जनहितैषी आयोजन कार्यक्रम जनकल्याण शिवरों की आयोजन के तहत लहार ब्लॉक में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 11 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लोकसेवा केन्द्र एवं आधार केन्द्र काउंटर भी त्वरित सेवा प्रदाता के रूप में मौजूद रहे। जनकल्याण शिविरों का प्रमुख उद्देश्य शासन द्वारा चलाई जाने वाली जनहितैषी महत्वाकांक्षी योजनाओ की सीधी पहुंच लाभार्थियों तक सुनिश्चित करना है एवं प्रशासन तथा नागरिकों के बीच में एक स्वस्थ सेतु का निर्माण इन शिविरों का प्रमुख उद्देश्य है।…

Read More

भिण्ड, 16 जून। मप्र सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यालय आलमपुर द्वारा 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हिताग्रहियों तक सीधे लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। नगर परिषद के सभागार में बीते मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें पात्र हिताग्रहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

Read More

भिण्ड, 16 जून। बार एसोसिएशन लहार के अध्यक्ष विकास विरथरे का पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, सेवानिवृत्त डीएसपी केडी सोनकिया, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत ने सोमवार को लहार में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वकीलों को समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता देने के लिए प्रेरित करें। इसे अपना परम कर्तव्य मानें एवं समाज के शोषित एवं पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाएं। इस मौके पर विजय शर्मा, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे। एमजेएस महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेला 24 को भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई…

Read More

भिण्ड, 16 जून। शिक्षा के नए सत्र का आरंभ पीएमश्री शा. माध्यमिक विद्यालय क्र.2 लहार में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवांगतुक बीआरसीसी उमाशंकर त्रिपाठी का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड से पधारे सहायक जिला परियोजना समन्वयक रणधौर सिंह यादव और जनपद शिक्षा केन्द्र लहार के खण्ड स्त्रोत समन्वयक उमाशंकर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सह खण्ड स्त्रोत समन्वयक जानकी नंदन समाधिया तथा जनशिक्षक शिवमंगल दुबे एवं आकाश दीक्षित की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय स्टाफ द्वारा…

Read More

भिण्ड, 16 जून। समाजसेवी संतोष त्रिपाठी को ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नपा अध्यक्ष मुरैना राजीव शर्मा की अनुशंसा पर संतोष त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका…

Read More

– दो माह से वेतन न मिलने से मिहोना में सफाई कर्मचारी बैठे धरने पर भिण्ड, 16 जून। हाल ही में नगर पालिका, नगर परिषद सीएमओ के स्थानांतरण के बाद गंभीर अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। जिले में स्थानांतरित किए गए सीएमओ ने अभी तक अपने प्रभार ग्रहण नहीं किए हैं। जिससे नगर पालिका एवं परिषदों में लोगों के कार्य लंबित पड़े हैं तथा कर्मचारियों के भुगतान होने में समस्या आ रही है। जिसके चलते सफाई कर्माचारियों में रोष देखने को मिल रहा है। गत दिवस मिहोना में नाराज सफाई कमचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन…

Read More