Author: Jagran Today

– मालनपुर हनुमान चौराहे पर आधी सड़क तक फैले हाथ ठेले, राहगीर और वाहन चालक परेशान भिण्ड, 26 मई। मालनपुर नगर में एक ओर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे और मुख्य बाजार क्षेत्रों में खुलेआम अतिक्रमण होने से प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। विशेष रूप से मालनपुर के हनुमान चौराहे के आस-पास हाईवे किनारे लगे हाथ ठेलों द्वारा सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लिया गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। स्थानीय लोगों और वाहन…

Read More

– नगर परिषद मालनपुर की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल – निर्माण एजेंसी और अधिकारियों की लापरवाही से बाजार क्षेत्र में बदबू, गंदगी और अव्यवस्था का माहौल भिण्ड, 26 मई। नगर परिषद मालनपुर द्वारा नगर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य अब आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में नालों की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन खुदाई के बाद निकले गंदे कीचड़, कचरे और सड़े हुए मालवे को समय पर हटाने की दिशा में परिषद द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। हालत…

Read More

भिण्ड, 26 मई। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 8 बजे से ही धूप तीखी होने और दिनभर गर्म हवाएं चलने के कारण दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालात यह रहे कि रात के समय भी गर्म हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को बिल्कुल राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के…

Read More

भिण्ड, 26 मई। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नईदिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा जिले में कार्यरत श्रमिकों एवं आमजन को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। जिला श्रम अधिकारी ने जिले के समस्त दुकान, स्थापना, कारखाना एवं निर्माण कार्य नियोजकों से अपील की है कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त छाया, पेयजल एवं विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जारी निर्देशों में कहा गया है कि कार्यस्थलों पर श्रमिकों हेतु पर्याप्त छाया की व्यवस्था की जाए, स्वच्छ एवं…

Read More

भिण्ड, 26 मई। जिले की नगर परिषद मिहोना ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति और डायवर्सन कराए खेती की उपजाऊ जमीन पर कॉलोनियां विकसित किए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामशंकर शर्मा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना कॉलोनी विकसित करना नियमों के विरुद्ध है। सभी संबंधित कॉलोनाइजरों को सात दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तत्काल कॉलोनी विकास कार्य…

Read More

भिण्ड, 26 मई। जिले की गोहद विकास खण्ड की ग्राम पंचायत एण्डोरी में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने हेतु जांच दल गठित किया गया है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत गोहद की ग्राम पंचायत एण्डोरी में वर्तमान सरपंच सुनीता जाटव एवं सब इंजिनियर द्वारा किए गए लगभग 70-80 लाख रुपए क भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सीमा एवं अन्य ग्रामवासी ग्राम पंचायत एण्डोरी द्वारा की गई शिकायत की जांच करने हेतु जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान ने शिकायत के संबंध में जांच प्रतिवेदन हेतु दल गठित किया गया। जिसमें जनपद पंचायत गोहद के सहायक यंत्री रोहित उनिया, खण्ड…

Read More

– राकेश अचल दुनिया में बहुत से देश ऐसे होते हैं जो अपने अतीत से जुड़ी हर चीज को हर कीमत पर महफूज रखना चाहते हैं। ठीक इसके विपरीत बहुत से ऐसे देश हैं जहां सरकारें अपनी विरासत को जीम जाना चाहती हैं। दिल्ली का जिमखाना भी भारत की ऐक ऐसी विरासत है जो 5 जून के बाद अपनी पहचान ही नहीं बल्कि वजूद भी खो देगी। केन्द्र सरकार ने क्लब से 5 जून तक अपनी जमीन और कैम्पस खाली करने को कहा है, सरकार के मुताबिक ये जमीन करीब 27.3 एकड़ है। सूत्रों के मुताबिक क्लब को 22 मई…

Read More

– केन्द्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में जारी डाक टिकट को बताया सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक नई दिल्ली, 25 मई। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग द्वारा राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी किए जाने पर इसे मध्य प्रदेश विशेषकर भोपाल की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक अस्मिता का सम्मान बताया। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि राजा भोज और रानी कमलापति केवल इतिहास के पात्र नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना, गौरवशाली परंपरा और सभ्यता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा…

Read More

– मां मंगला देवी मेला लहार में अभा कवि सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 25 मई। नगर पालिका लहार जिला भिण्ड द्वारा मंगला देवी मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजिय किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका लहार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रमाशंकर शर्मा, संयोजक जितेन्द्र त्रिपाठी अमित, समस्त पार्षदगण तथा मंचस्थ कवियों द्वारा मां मंगला देवी तथा सरस्वती पूजा अर्चन से किया। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कवि डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला ने प्रारंभिक संचालन में सरस्वती वंदना के रूप में कवित्त प्रस्तुत करते कहा कि भारती के लाल सुनो भारती पुकारती है, आन बान शान की निशानी हमें चाहिए। भारतीय नारियों से…

Read More

– सभी के प्रयासों से ही आगे आने वाले जल संकट को टाला जा सकता है : कामना सिंह – मेहगांव क्षेत्र के ग्राम सड़ासीपुरा में तालाब गहरीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ भिण्ड, 25 मई। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत मेहगांव के ग्राम सड़ासीपुरा में नधाऊ तालाब का सामूहिक श्रमदान/ जनसहयोग से तालाब गहरीकरण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, एसडीएम…

Read More