भिण्ड, 16 जून। समाजसेवी संतोष त्रिपाठी को ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक द्वारा की गई है।
जानकारी के अनुसार ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नपा अध्यक्ष मुरैना राजीव शर्मा की अनुशंसा पर संतोष त्रिपाठी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। त्रिपाठी लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है। मनोनीत होने पर त्रिपाठी ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के हित में निरंतर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाज के वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


