भिण्ड, 16 जून। मप्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद दबोह में एक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बृद्धा पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ विभाग, राजस्व विभाग, आंगबाड़ियों के काउंटर लगे हुए थे, जिससे आने वाले लाभार्थियों को परेशान न होने पड़े। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और हितग्राहियों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और आवेदन जमा किए। शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्रम निरीक्षक मनीष झा, मुख्य नपा अधिकारी दबोह सोनू परिहार, शिविर प्रभारी राघवेन्द्र सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए मातहत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग ने दीं निशुल्क सेवाएं
इस जनकल्याण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। शिविर में डॉ. कुशाग्र शिरोही, डॉ. बृजेश ने नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी गई और जरूरी दवाइयों का वितरण भी नि:शुल्क किया गया। शिविर में नगर परिषद स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों, राजस्व विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


