Author: Jagran Today

– किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन भिण्ड, 26 मई। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड के अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में किसानों का दल चंबल कमिश्नर से मिला और उनका ध्यान आकर्षित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि मन्दिर, गौचर और तालाबों की जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाए, किसानों की फसल को जानवरों द्वारा बहुत नुक्सान किया जाता है, इसलिए चंबल के बीहड़ों में गौ अभ्यारण्य खोला जाए। बंदोबस्त में नक्शे खराब कर एवं नाम गलत कर दिए हैं, गलती राजस्व कर्मी की…

Read More

भिण्ड, 26 मई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 99 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश…

Read More

भिण्ड, 26 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अभियान चला कर फरार इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में थाना गोहद चौराहा पुलिस टीम ने एक अपराध में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल 2025 को फरियादी गजेन्द्र सिंह गुर्जर ने आरोपीगण जयवीप जाटव, रामरूप जाटव, दीपू जाटव, अनिल जाटव, सूरज जाटव निवासीगण लक्ष्मीनारायण का पुरा थाना गोरमी के विरुद्ध जान से मारने के संबंध में शिकायत की…

Read More

भिण्ड, 26 मई। जेठ की तपती दुपहरी और आसमान से बरसती आग के बीच मंगलवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शहर में सेवा और समर्पण का अनूठा नजारा देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर स्थानीय समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडे और मीठे शरबत की सेवा का आयोजन किया गया। दान और सेवा का मिलता है कई गुना पुण्य सनातन परंपरा में मान्यता है कि गंगा दशहरा के पवित्र दिन किया गया दान, पुण्य और नि:स्वार्थ सेवा कई गुना अधिक फल प्रदान करती है। इसी भावना को आत्मसात…

Read More

भिण्ड, 26 मई। नौ तपा लगते ही पारा 44 के पार पहुंच गया है। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए मेहगांव में युवा समाज सेवियों ने वनखण्डेश्वर मन्दिर के आस-पास पेड़ों पर दाना-पानी से भरे 100 सकोरे पक्षियों के लिए दाने भरकर जगह-जगह टांगे। सकोरे टांगने से इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिलेगी। समाजसेवी धर्मेन्द्र गुर्जर, अमन शुक्ला ने बताया कि नौ तपा कल से शुरू हो गए हैं, गर्मी का तापमान 44 45 के पास पहुंच रहा है, पक्षियों के लिए इस भीषण गर्मी में दाना पानी के लिए निकलना मुश्किल है। आज हम लोगों ने 100-100…

Read More

भिण्ड, 26 मई। ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में भिण्ड के सौरभ बौहरे को संगठन का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के पूर्व केबिनेट मंत्री अनूप मिश्रा, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक, स्वामी राजेश्वरा नंद, नरेश कुमार शर्मा, ऋषि दयानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, सुमन शर्मा, नरेश कटारे, सुनील शर्मा, महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, किशन मुद्गल, केडी सोनकिया, महेन्द्र पटसरिया, राजेश नायक, दिनेश कांकर, भूपेन्द्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा सहित…

Read More

भिण्ड, 26 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग ने विवेक पचौरी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर की गई। कांग्रेस के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के अध्यक्ष चंचलेश व्यास द्वारा विवेक पचौरी की प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति की गई है। पार्टी ने संगठन को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूत बनाने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पचौरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष चंचलेश व्यास का आभार व्यक्त किया है। पचौरी…

Read More

भिण्ड, 26 मई। वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा तथा समाजसेवी शिवकुमार मिश्रा की मौसी कांतीदेवी उम्र 80 वर्ष का आज सुबह बजे निधन हो गया। उनके निधन गमन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। कांती देवी अपने सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं पारिवारिक मूल्यों के लिए क्षेत्र में सम्मानित थीं। उनका अंतिम संस्कार ग्राम मेहदौली में हुआ, जिसमें ग्रामवासी एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा को ज्येष्ठ पुत्र महेश मिश्रा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को…

Read More

– पेवली व गुसींग में तालाब गहरीकरण व वृक्ष पूजन कार्यक्रम संपन्न भिण्ड, 26 मई। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति भिण्ड के निर्देशन में गुरुवार को ग्राम पंचायत पेवली और गुसींग में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया एवं वृक्ष पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम के मन्दिर पर दीप प्रज्ज्वलित कर जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि गंगा दशहरा उत्सव मन को निर्मल और शुद्ध बनाता है।…

Read More

भिण्ड, 26 मई। एकल अभियान मध्य भारत संभाग भाग चंबल अंचल मुरैना संच मेहगांव में एकल अभियान के आचार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें शाम को शारीरिक योग एवं बौद्धिक के माध्यम से सभी आचार्यों को प्रशिक्षित किया गया। वर्ग के समापन सत्र में सभाग अभियान प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर, अंचल के अंचल संस्कार समिति प्रभारी रामकुमार भदौरिया, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख ममता नरवरिया, संच प्रमुख सपना नरवरिया एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे। ईदुज्जुहा पर 28 मई को, रहेगा अवकाश भिण्ड। राज्य शासन द्वारा 27 मई बुधवार को ईदुज्जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर 28 मई गुरुवार…

Read More