भिण्ड, 16 जून। शिक्षा के नए सत्र का आरंभ पीएमश्री शा. माध्यमिक विद्यालय क्र.2 लहार में अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवांगतुक बीआरसीसी उमाशंकर त्रिपाठी का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड से पधारे सहायक जिला परियोजना समन्वयक रणधौर सिंह यादव और जनपद शिक्षा केन्द्र लहार के खण्ड स्त्रोत समन्वयक उमाशंकर त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही सह खण्ड स्त्रोत समन्वयक जानकी नंदन समाधिया तथा जनशिक्षक शिवमंगल दुबे एवं आकाश दीक्षित की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विद्यालय स्टाफ द्वारा नवागत बीआरसीसी उमाशंकर त्रिपाठी का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी अगवानी की गई, अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं, आत्मीयता का परिचय देते हुए एडीपीसी और सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत त्रिपाठी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ अशोक कुमार मिश्रा, चंद्रप्रकाश शर्मा, वीरपाल सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेश सिंह कुशवाह, सुरेश कुमार, राजू तिवारी, राजाराम गुप्ता, साधना सिंह, नीरू सिंह, सुभाषा शर्मा, इति श्रीवास्तव एवं ममता प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


