भिण्ड, 16 जून। जिले के धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया।
महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सदा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए कभी भी सत्य और धर्म की रास्ता को नहीं छोड़ना चाहिए, जीवन में कितनी ही बाधाएं आए चाहे किसी भी प्रकार का दुख आए लेकिन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वालों को कोई हरा नहीं सकता उसे कोई पराजित नहीं कर सकता है। महाराज ने कहा कि आत्मा परमात्मा में कोई अंतर नहीं है जिसने अपने मन को शुद्ध और शांत कर उस परमात्मा को ध्यान कर लिया, उस परमात्मा में अपने आप को रमा लिया उस प्राणी को कभी भी कोई दुख नहीं होगा। उस व्यक्ति को कभी भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, क्योंकि आत्मा ही परमात्मा है और जब आत्मा शुद्ध और साफ हो जाएगी तो उसका मिलन परमात्मा से हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई पूजा ही श्रेष्ठ मानी जाती है। मनुष्य को जीवन में जो भी कुछ मिल रहा है, उसे भगवान का आशीर्वाद मानकर स्वीकार करना चाहिए और संतुष्ट रहना चाहिए। यही जीवन में सुख और शांति बनाए रखने का मूल मंत्र है। महाराज ने कहा कि इंसान के जीवन में सत्य का बहुत महत्व होता है। सत्य के रास्ते पर चलकर इंसान अपने लोक-परलोक दोनों का भला कर सकता है। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, कपिल भारद्वाज, नरसी दद्दा, शानू बादल सहित अनेक श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


