- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में अवैध शराब, नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाऐ जा रहे अभियान में अमायन थाना पुलिस ने एक कार से 15 से पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.27/26, 34(2) आवकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को पकड़कर चौक किया तो उसमें 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन की पाई गई, चालक के पास शराब लाने व ले जाने के संबंध में कोई…
भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज वर्मा के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी फूफ सत्येन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में प्रतिदिन जगह बदलकर कभी बरही टोल प्लाजा पर, कभी सदर बाजार में, कभी थाने के सामने लगातार वाहनों की चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आपराधिक प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वों की पतारसी एवं धर पकड़ के लिए रात्रि गस्त को भी बढ़ाया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं थाना प्रभारी राजपूत करते हैं। सदर बाजार में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होने पर तुरंत कार्रवाई हेतु एक अस्थाई चौकी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आवश्यकता…
भिण्ड, 15 जून। सेवानिवृत्त सीएमएचओ शहर की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश शर्मा, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भानुप्रताप शर्मा, शैलू शर्मा, विनोद शर्मा, महेश शर्मा उमेश शर्मा की माताजी शांतिदेवी शर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उनके चरणों में शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बाधाया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मप्र खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष…
भिण्ड, 15 जून। क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत भिण्ड में टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण सहायता हेतु फूड बास्केट वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ. विवेक निगम एवं एएनएम पुलिस लाइन भिण्ड सीमा त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। उनके पुत्र अजीत पांडे द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार एवं पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दवाइयों के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। शासन द्वारा टीबी उन्मूलन हेतु निरंतर प्रयास…
भिण्ड, 15 जून। रक्तदान महादान है। यदि हम किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में सहयोगी बनते हैं तो इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। सभी रक्तदाताओं को बधाई, जो इस पावन अभियान का हिस्सा हैं। हमें मिलकर रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना होगा। यह बात कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा जिला अस्पताल सभागार में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में पिछले एक वर्ष के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लगभग 55 रक्त वीरों एवं रक्त वीरांगनाओं…
भिण्ड, 15 जून। कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम भिण्ड में अधिक मास के आखरी दिवस सोमवती अमावस्या पर सुबह 8 बजे से मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शिव लिंगों का निर्माण किया। जानकारी देते हुए कमल किशोर शर्मा ने बताया कि भक्तों ने भजन संकीर्तन के साथ विधि विधान से अभिषेक पूजन किया, जिसमें दूध, दही, घृत, कुमकुम, बेलपत्र, पुष्प, आंख, धतूरा सभी सामग्री दद्दाजी शिष्य मंडल के सदस्य शैलेन्द्र राजौरिया द्वारा उपलब्ध कराई गई, विधि पूर्वक अभिषेक पूजन कर सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण की गई। तदुपरांत क्वारी नदी में शिवलिंगों का…
भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में फरार ईनामी बदमाश व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के पालन में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पिछले तीन वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटियों को ग्राम जामपुरा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों वारंटियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। वारंटियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक रवि जादौन,…
– आखिरी दिन तक आवेदन लेकर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें – समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 15 जून। समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग…
भिण्ड, 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 15 से 21 जून के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन एवं न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में उपजेल मेहगांव में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जबलपुर द्वारा सोमवार सुबह 7.30 बजे जबलपुर केन्द्रीय कारागार से इस अभियान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाए गए तथा निरंतर योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। योगासन करने…
– जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी भिण्ड, 15 जून। जिले में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर निरंतर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस शिविर में जिले के सैकड़ों ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता कर शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्रतानुसार लाभ लिया। तीन दिवसीय शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, स्वास्थ्य सहित प्रमुख विभागों के स्टॉल संचालित रहे। बड़ी संख्या में शासकीय योजनाओं के नए आवेदन प्राप्त कर पोर्टल पर दर्ज किए गए तथा अनेक समस्याओं का मौके पर…

