भिण्ड, 21 जून। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम बड़ागांव व काथा का निरीक्षण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। भारी संवेदनशीलता के साथ संचालित इस अभियान के अंतर्गत उन्होंने खेत तालाब तथा अमृत सरोवर तालाबों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ चौहान ने खेत तालाबों में जल संचयन की व्यवस्था, तालाबों की साफ-सफाई तथा मरम्मत की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और तालाबों का संरक्षण स्थानीय किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा तथा भूजल स्तर में सुधार लाने में मदद करेगा। अमृत सरोवर तालाबों की चारदीवारी, इनलेट-आउलेट तथा जलग्रहण क्षमताओं की जांच भी की गई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एक बगिया मां के नाम अभियान के अंतर्गत तैयार मां की बगिया का भी निरीक्षण किया। इस बगिया में लगाया गया पौधरोपण, सिंचाई सुविधाएं व रख-रखाव के तरीके देखने के पश्चात पौधों की सुरक्षा तथा स्थानीय सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसी बगियाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जागरूकता का भी प्रतीक हैं और इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्मित मुक्तिधाम का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई, सुरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया। मुक्तिधाम के चारों ओर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुधारों के आदेश दिए और स्थानीय लोगों के साथ मिल कर श्रमदान भी किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


