भिण्ड, 21 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला भिण्ड नगर इकाई लहार का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर रविवार को सांदीपनि विद्यालय लहार में हुआ। जिसके समापन में सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई। शिविर में जिला विद्यार्थी विस्तारक अमित कुमार राय, जिला संयोजक सूर्या भदौरिया, निर्वाचन अधिकारी शिवा भदौरिया एवं भाग संयोजक नीलेश भारद्वाज (नीलू) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत अर्पित त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष एवं करन प्रजापति को नगर मंत्री निर्वाचित किया गया। नवीन कार्यकारिणी में अनुराग पांडेय, मनोज दीक्षित, आशुतोष श्रीवास को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रवि तिवारी, ईशा दुबे, राहुल राठौर, देवांश दुबे को नगर सहमंत्री तथा नगर कोषाध्यक्ष हिमांशु दुबे, एसएफडी संयोजक विकाश नगायच, सह संयोजक ध्यानेन्द्र राजपूत, प्रियांशु दुबे, शिवम पचौरी, खेलो भारत संयोजक शिवम प्रजापति, महाविद्यालय संयोजक निखिल भटेले, सह संयोजक भानु शर्मा, कार्यालय मंत्री कृष्णा सोनी, विद्यालय संयोजक श्यामसुंदर बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता, कलामंच संयोजक श्रेया उपाध्याय, दिव्या गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला विद्यार्थी विस्तारक अमित कुमार राय ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र पुनर्निर्माण में एबीवीपी की भूमिका पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन की विचारधारा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला। जिला संयोजक सूर्या भदौरिया ने कहा कि नवीन कार्यकारिणी छात्रहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी। इस मौके पर अनेक छात्र उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

