भिण्ड, 21 जून। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गत 6 जूप को फरियादी ने शिकायत की कि आरोपियों ने उसके लड़के को जान से मारने की नियत से लाठी, डण्डो तथा सरिया से मारपीट की जिसकी दौराने इलाज मृत्यु हो गई। 17 जून को फरियादी की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में अपराध क्र.279/2026 धारा 103 (1), 140 (1), 126 (2), 118 (1), 127 (2), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी प्रदीप पटेल एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर से बीटीआई ग्राउण्ड भिण्ड से आरोपी को गिरफ्तार किया गया व अपराध सदर के आलाजरव के संबंध मे ं पूछताछ कर आरोपी की निशादेही में एक डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल एचएफ डिलक्स क्र. एम.पी.30 एम.पी.1846 सहित 30 तीस हजार का मशरूका बरामद किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी थाना सिटी कोतवाली भिण्ड मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक अमित सिंह तोमर, गणेश तोमर, आरक्षक महेश चौरसिया, पदम धाकड़, यतेन्द्र सिंह राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


