– मेहगांव थाने पर हुई शांति समिति की बैठक आयोजित
भिण्ड, 21 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कराने के उद्देश्य से रविवार को मेहगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी महेश शर्मा नगर परिषद सीएमओ महेश पुरोहि एसआई विवेक शर्मा, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी से आगामी त्योहार को लेकर चर्चा हुई बैठक की अध्यक्षता मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने की।
थाना प्रभारी महेश शर्मा एवं एसडीओपी संजय कोच्छा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे सद्भाव और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाओं पर ध्यान न दे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में नगरपरिषद सीएमओ महेश पुरोहित ने मोहर्रम त्यौहार को देखते हुए नगर में लाइट साफ सफाई और पेयजल तथा अन्य आवश्यक नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था का आश्वासन दिया। वहीं गणमान्य समाज सेवियों ने और कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात कही। बैठक में ताजिया जुलूस के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, विद्युत व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।


