- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 25 नवम्बर। त्रिमुखा मैया की कृपा से टीकरी धाम में मंगलवार को वह दिव्य दृश्य देखने को मिला, जिसे देखकर पूरा क्षेत्र भाव-विभोर हो उठा। मसूरी रामसेतु धाम से श्रीराम की विशाल बारात 1008 कमल दास महाराज के सानिध्य में विधि-विधान के साथ निकाली गई। रास्ते भर करीब 27 स्थानों पर बारात का स्वागत और नाश्ते की व्यवस्था की गई। कहीं गाजर का हलवा, कहीं चाट, कहीं टिक्कियां, तो कहीं दूध-रबड़ी, चाय-बड़े और अन्य प्रसाद के भंडारे सहित लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन की पूरी तैयारी की गई थी, जिसे देखकर आयोजकों की सेवा भावना झलक रही…
भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला टीबी केन्द्र भिण्ड में टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण समर्थन प्रदान करने हेतु फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जेएस यादव डॉ. आलोक शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय अधिकारी, डॉ. डीके शर्मा तथा मेडिकल ऑफिसर, डॉ. देवेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने टीबी मरीजों को पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मरीजों को बताया गया कि नियमित पौष्टिक आहार एवं समय पर दवा लेने से क्षय…
भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला कांग्रेस शहर द्वारा 155 बूथ पर नियुक्त बीएलए 2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग द्वारा नियुक्त एसआईआर बीएलए 2 प्रशिक्षण जिला प्रभारी इरफान खान ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर इरफान खान ने कहा कि भाजपा आपके वोट को चोरी कर रही है, एसआईआर के माध्यम से कांग्रेस समर्थित लोगों के वोट को काटना चाहती है, इसमें भारत का चुनाव आयोग उनका सहयोग कर रहा है। उन्होंने बीएलए 2 को एसआईआर बीएलए के कर्तव्य, अधिकार के बारे में बताया। बीएलए 2 कांग्रेस की नींव का पत्थर है, जो बूथ…
– एक भी वैध वोटर अवैध रूप से हटाया न जा सके यह हमारी जिम्मेदारी : गुर्जर भिण्ड, 25 नवम्बर। अटेर विधानसभा के अटेर, पावई, सूरपुरा ब्लॉक कांग्रेस की संयुक्त बीएलए 2 प्रशिक्षण बैठक अटेर विधानसभा कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें कांग्रेस के 288 बूथों के बीएलए उपस्थित रहे। जिन्हें बूथ स्तरीय मजबूती एसआईआर प्रक्रिया तथा मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी के अधिकृत बीएलए की यह कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त बीएलए प्रशिक्षक प्रदेश सहप्रभारी इरफान खान एवं अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर मौजूद रहे। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बीएलए को…
भिण्ड, 25 नवम्बर। गोहद नगर की बदहाल कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए वर्षों बाद टीआई को दोपहिया वाहन पर व्यवस्था संभालते हुए देखा। गोहद थाना प्रभारी अभिषेक गौतम को जनता से शिकायत मिल रही थी कि गोहद के प्रमुख बाजारों में आवागमन सुगम नहीं हो पा रहा है, यहां खरीद करने आने वाले दूरस्थ ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। जिसके तहत थाना प्रभारी फोर्स के साथ दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मौ रोड, नया बस स्टैण्ड, सदर बाजार, सती बाजार, पुराना बस स्टैण्ड आदि मार्गों से होकर गुजरे तथा यातायात व्यवस्था में सुधार…
– निर्वाचन कार्य लापरवाही पर ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक का वेतन राजसात भिण्ड, 25 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन क्रम में कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता सूची में जुड़ने ना पाएं, साथ ही कोई भी मतदाता भारत में केवल एक ही जगह पर मतदाता के रूप में दर्ज हो, इस कवायत को लेकर लहार अनुभाग में 300 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का गहन पुनरक्षण कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में एसडीएम लहार विजय यादव ने ग्राम जगनपुर, बारहेट, बोहारा, अचलपुरा, मिहोना, मछरिया एवं ररी का निरीक्षण किया। उनके साथ मिहोना…
भिण्ड, 25 नवम्बर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मंगलवार को सिख धर्म के नौवे गुरू तेगबहादुर के 350वे शहीदी दिवस के अवसर पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने गुरू तेगबहादुर के बलिदान दिवस पर बच्चों को सारगर्भित प्रबोधन दिया। उन्होंने कहा कि बोले सो निहाल सतश्री अकाल। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी और रासेयो का उद्योग के प्रभारी प्रो. राजीव कुमार जैन ने सिख धर्म के नौवे गुरू तेगबहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सारगर्भित प्रबोधन देते हुए बताया कि किस प्रकार गुरु…
– कलेक्टर ने जनसुनवाई में तीन आवेदकों की समस्या का किया निराकरण भिण्ड, 25 नवम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत एवं डिप्टी कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में ग्राम बहारपुरा जनपद पंचायत मेहगांव निवासी बाबूराम पुत्र बृजलाल ने कान की मशीन दिलाने, ग्राम पचैरा गोरमी निवासी रमाकांत पुत्र रामशंकर दुबे ने स्टील छड़ी तथा ग्राम पाली निवासी शिवचरण पुत्र कल्याण सिंह ने ट्राई साईकिल दिलाने हेतु…
– महिलाएं गर्व से कहती हैं- हमारे घर भी अब शहरों की तरह जलमय भिण्ड, 25 नवम्बर। मौ तहसील के ग्राम केशवपुर में जल संकट बरसों से एक बड़ी समस्या थी। गांव में खारा पानी होने की वजह से ग्रामीणों को मीठे पानी के लिए लगभग 4.5 किमी दूर जाने को मजबूर होना पड़ता था। महिलाओं और बच्चों को रोजाना कई बार ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर पानी ढोना पड़ता था। इस कार्य में उनका बहुत-सा समय और श्रम व्यर्थ चला जाता था, जिससे उनकी पढ़ाई, आजीविका और दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ता था। कई बार गर्मी के मौसम में…
– ठेकेदार एवं जिम्मेदार नप अधिकारियों की मिली भगत के चलते भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 18 लाख रुपए का नाला भिण्ड, 25 नवम्बर। नगर परिषद मालनपुर में नगरीय विकास प्राधिकरण की ओर से करोड़ों रुपए खर्च कर नगर में नाला, नाली व सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण कराए जा रहा है। इन कार्यों में भ्रष्टाचार का घुन लग रहा है, अभी तो नगर परिषद के प्रथम पंच वर्षीय भी खत्म नहीं हो पाई और लुटेरों ने अपना पांव जमा लूटना शुरू कर दिया। मालनपुर नगर के वार्ड क्र.14 में कन्या शाला स्कूल से लेकर रिठौरा मेन रोड तक का एक साल पहले…

