- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 नवम्बर। थाना मेहगांव में एसडीओपी संजय कोच्छा एवं थाना प्रभारी महेश शर्मा द्वारा बुधवार को मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी ने मैरिज गार्डन एवं डीजे संचालकों को समझाइश देते हुए निर्देशित किया कि गार्डनों में हर्ष फायर पूरी तरह बंद रहेंगे। अगर हर्ष फायर की सूचना मिलती हैं तो मैरिज गार्डन संचालकों पर भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है। सीसीटीवी कैमरा एवं पार्किंग व्यवस्था करना मैरिज गार्डन संचालकों की जबाबदारी है। शासन की गाइड लाइन अनुसार डीजे रात्रि में 10 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद करने के निर्देश हैं। रात्रि दस बजे…
भिण्ड, 27 नवम्बर। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरए शर्मा, प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. राजीव कुमार जैन और प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन व निर्देशन में किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात बताया कि हमारा संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह एक ग्रंथ है, जो देश की आत्मा, उसके सपनों और…
– संविधान दिवस पर सुप्रयास ने आयोजित की संगोष्ठी भिण्ड, 27 नवम्बर। हमारा संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है और इसमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वाह को भी महत्वपूर्ण माना गया है। आज भारतीय संविधान के अधिनियमन की वर्षगांठ है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और यह 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ था। संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व और इसके द्वारा दिए गए अधिकारों, कर्तव्यों और सिद्धांतों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह बात समाजसेवी शैलेश नारायण सिंह कुशवाह ने सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा…
भिण्ड, 27 नवम्बर। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा गोहद चौराहे पर नवनिर्मित जैन मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पार्श्वनाथ पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 20 मार्च को घट यात्रा से आरंभ होगा और 25 मार्च को समापन होगा। इस कार्यक्रम में 80 पात्र बनाए जाएंगे, जो इन्द्र स्वरूप में होंगे। यह जानकारी मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने पत्रकार वार्ता में दी। मुनि महाराज ने बताया कि गोहद चौराहा महत्वपूर्ण स्थान है, यहां चातुर्मस को छोड़कर शेष 8 माह साधु संतों का आगमन होता है, यहां स्थित मन्दिर छोटा…
– दलबल के साथ पहुंचे एसपी भिण्ड, 27 नवम्बर। शहर के ग्वालियर रोड स्थित व्हाइट हाउस मैरिज गार्डन में प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग की गई। सूचना मिलते ही एसपी असित यादव रात में ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही हथियार बंद युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोच लिया। सभी के खिलाफ देहात थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊमरी के किशोर सिंह के पुरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे उनके…
भिण्ड, 27 नवम्बर। दबोह में निर्वाचन कार्यों के प्रति जिम्मेदारी और पारदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। भाग संख्या 290 नं.14 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ संजय सोनी ने इलेक्शन सुपर बाईजर कमलेश झा के मार्गदर्शन में शत-प्रतिशत पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मतदाता सूची जैसे संवेदनशील कार्य में हर घर की जानकारी का सत्यापन, मतदाताओं के फॉर्म भरना, त्रुटियों का सुधार और दस्तावेजों का संकलन बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। समय से पहले इस कार्य का पूरा होना टीम की निष्ठा, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है। इस उपलब्धि में बीएलओ सुपर बाईजर…
भिण्ड, 27 नवम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा वरिष्ठों के आदेश की अवहेलना करने पर अशोक कुमार मांझी, प्राथमिक शिक्षक, शा. प्राथमिक विद्यालय बड़ेरा खोड़, बीएलओ भाग संख्या 275 विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि अशोक कुमार मांझी प्राथमिक शिक्षक शा. प्राथमिक विद्यालय बड़ेरा खोड़, बीएलओ भाग संख्या 275 विधानसभा क्षेत्र 12-मेहगांव निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 हेतु 16 नवंबर को गणना पत्रक ऑनलाईन करने के संबंध में आयोजित…
भिण्ड, 27 नवम्बर। युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन शा. आईटीआई भिण्ड में किया गया, जिसमें कुल 116 आवेदकों का पंजीयन किया गया। जिसमें 8 कंपनियों द्वारा 107 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। इनमें आमदनी प्रालि ग्वालियर ने 18, गौतम सोलर प्रालि भिमानी ने 16, क्विक आईटी सेल्ससन ग्वालियर ने 7, भारत पे मर्चेन्ट भिण्ड ने 8, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड ने 16, भारतीय जीवन वीमा निगम भिण्ड ने 15, प्रमोकाश आउट सोर्चिंग सर्विस प्रालि गुजरात ने 12, कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर द्वारा 15 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।
भिण्ड, 27 नवम्बर। विश्व गीता प्रतिष्ठानम एवं मप्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी एक दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व गीत प्रतिष्ठानम की योजना अनुसार मप्र शासन ने सभी तहसील, विकास खण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन का संकल्प लिया है, जिसमें जिला स्तर पर 1100 एवं विकास खण्ड स्तर पर 500, संभागीय स्तर पर 5100 तथा उज्जैन एवं भोपाल में 11 हजार लोगों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया जाना सुनिश्चित है। स्थानीय प्रशासन,…
अयोध्या, 25 नवम्बर। 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद सनातन धर्मावलंबियों के लिए वह स्वर्णिम क्षण आ गया, जब भव्य राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज लहराया गया। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में ठीक 11:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट दबाते ही 44 फीट लंबा, करीब 700 टन वजनी अष्टधातु का दंड पर लगा विशाल भगवा ध्वज मात्र चार मिनट में शिखर पर पहुंच गया। जैसे ही ध्वज फहराया, पूरा राम जन्मभूमि परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। इस ध्वजारोहण के साथ ही दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्णत: संपन्न हो…

