भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला कांग्रेस शहर द्वारा 155 बूथ पर नियुक्त बीएलए 2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग द्वारा नियुक्त एसआईआर बीएलए 2 प्रशिक्षण जिला प्रभारी इरफान खान ने प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर इरफान खान ने कहा कि भाजपा आपके वोट को चोरी कर रही है, एसआईआर के माध्यम से कांग्रेस समर्थित लोगों के वोट को काटना चाहती है, इसमें भारत का चुनाव आयोग उनका सहयोग कर रहा है। उन्होंने बीएलए 2 को एसआईआर बीएलए के कर्तव्य, अधिकार के बारे में बताया। बीएलए 2 कांग्रेस की नींव का पत्थर है, जो बूथ पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करता है। उन्होंने गणक पत्र को भरने का तरीका भी बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदोरिया पिंकी, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामहर्ष सिंह कुशवाह, अशोक जैन, संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, पानसिंह सुमन, महेश जाटव, अरविन्द यादव, इरशाद अहमद, नरेन्द्र गुर्जर, प्रमोद दीक्षित पीसी, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, मुकेश गर्ग, दर्शन सिंह तोमर, चैतन्य शर्मा, गोपाल श्रीवास, कुलदीप भारद्वाज, अनुज शर्मा, रामजीलाल शाक्य, विज्जु यादव, बलराम जाटव, विक्रम सिंह राजावत, रामाधार तोमर, रोहित शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, गोविन्द राजावत, सत्येन्द्र भदौरिया, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप भदौरिया बॉबी खान आदि उपस्थित थे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


