भिण्ड, 25 नवम्बर। गोहद नगर की बदहाल कानून व्यवस्था में सुधार करने के लिए वर्षों बाद टीआई को दोपहिया वाहन पर व्यवस्था संभालते हुए देखा।
गोहद थाना प्रभारी अभिषेक गौतम को जनता से शिकायत मिल रही थी कि गोहद के प्रमुख बाजारों में आवागमन सुगम नहीं हो पा रहा है, यहां खरीद करने आने वाले दूरस्थ ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। जिसके तहत थाना प्रभारी फोर्स के साथ दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मौ रोड, नया बस स्टैण्ड, सदर बाजार, सती बाजार, पुराना बस स्टैण्ड आदि मार्गों से होकर गुजरे तथा यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग भी की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना नंबर की गाड़ियों के खिलाफ चलानी कार्रवाई करना था।
इनका कहना है:
”गोहद के बाजार में व्यापारिक गतविधियां सुचारू रूप से हो, इसके लिए बाजार का भ्रमण कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए आम जनता व व्यापारियों के सहयोग से हम बेहतर व्यवस्था देंगे।”
अभिषेक गौतम, टीआई गोहद


