Author: Jagran Today

– राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी विरोध 26 नवंबर को भिण्ड, 25 नवम्बर। भाजपा मोदी सरकार ने 21 नवंबर को 4 लेवर कोड लागू होने की घोषणा उस समय की है जब देश के 12 राज्यों में एसआईआर के कारण संपूर्ण कर्मचारी प्रशासन लगा हुआ है। दूसरी तरफ श्रमिकों कर्मचारियों हितैषी 29 श्रम कानूनों के स्थान पर 4 लेवर कोड लागू होने के बाद हड़ताल आंदोलन को असंवैधानिक घोषित करने का अधिकार सरकार को मिल जाएगा। यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इतिहास साक्षी है कि हड़ताल…

Read More

भिण्ड, 25 नवम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मोड़लेज कैडबरी कंपनी द्वारा छोड़े जा रहे जल प्रदूषण की शिकायत को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मौके पर पंचनामा बनाकर नाले में बह रहे पानी के सैंपल लिए। इस अवसर पर फैक्ट्री के अधिकारी भी मौजूद रहे। दरलसल कैडबरी कंपनी द्वारा प्रदूषण फैलाने की शिकायत विभाग के पास पहुंची थी, जिस पर विभाग ने संज्ञान लिया और फैक्टरी का निरीक्षण कर इसकी जांच की है।

Read More

भिण्ड, 25 नवम्बर। आलमपुर में गीता मैरिज गार्डन से लेकर बस स्टेण्ड तक बनने वाले पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पक्के नाले के निर्माण हेतु जैसे ही खुदाई का काम शुरू हुआ तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर द्वारा करीब साढ़े तीन वर्ष पहले 2022 में गीता मैरिज गार्डन से लेकर बस स्टेण्ड तक ठेकेदार के माध्यम से पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया था। उस समय पक्के नाले के निर्माण हेतु केवल खुदाई हो पाई थी। लेकिन इसी बीच शिकायत शिकबें के चलते पक्का नाला बनने के…

Read More

– ड्यूटी लगते वक्त शिक्षक ने अपनी बीमारी की दी थी जानकारी, अधिकारी बहाना मानते रहे भिण्ड, 25 नवम्बर। शहर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगे एक शिक्षक को मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय हार्ट अटैक आ गया। शिक्षक रविन्द्र शाक्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बीमारी को नजर अंदाज कर सस्पेंड करने की धमकी देकर काम करने पर मजबूर किया। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जब…

Read More

-दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज भिण्ड, 25 नवम्बर। अटेर थाना क्षेत्र के अहरौली घाट में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विगत दिवस हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्ष के लोग लाठी-डंडों से महिलाओं और परिवार के सदस्यों को पीटते दिख रहे हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक भरत प्रजापति के परिवार और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच लंबे समय से जमीन को…

Read More

भिण्ड, 25 नवम्बर। जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आईटीआई भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार मेला का आयोजन 26 नवंबर को दिन में 11 बजे से शाम 4 बजे तक लहार रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में स्थित शासकीय आईटीआई में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति बायोटेक गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गौतम सोलर प्रालि भिवाड़ी हरियाणा,…

Read More

– लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण गुना, 26 नवम्बर। केन्द्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 से 30 नवंबर तक गुना संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे लगभग 200 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त होंगी। अपने प्रवास के दूसरे दिन 27 नवंबर को सिंधिया गुना में जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे और इसके बाद मुदरा हनुमान (विस बमोरी), सिंघवासा, गुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (भूमिपूजन), पटवई…

Read More

– राकेश अचल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी को अवतार न मानने वाले हमारे जैसे लोग कलियुग में कूढ़मगज कहे जा रहे हैं, क्योंकि मोदी जी देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए चुने गए थे। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो तमाम कामकाज छोड़कर अयोध्या में राम मन्दिर के भूमिपूजन से लेकर धर्मध्वजा फहराने तक की जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। मैंने कही नहीं पढ़ा कि अवधेश श्रीराम ने ऐसी कोई वसीयत की हो, जिसमें कि कलियुग में भारत में रामराज की स्थापना से लेकर धर्मध्वजा फहराने के लिए भाजपा या भाजपा…

Read More

– कई दिनों से चल रहे धरने में प्रदर्शन कारियों से मिलकर उनका हाल जाना भिण्ड, 22 नवम्बर। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुडडू नगर के हृदय स्थल तालेश्वर सरकार पर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ लहार सीएमओ रमाशंकर शर्मा मौजूद रहे। विधायक अम्बरीश शर्मा ने वहां की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। वहीं दशहरा मैदान पर लगातार कई दिनों से चल रहे अनुसूचित जाति के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और उनका हाल चाल जाना और उनके इस संघर्ष के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि आपकी तपस्या एक दिन जरूर रंग…

Read More

– एसडीएम अटेर ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया फील्ड निरीक्षण – बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन – एक बीएलओ का काटा वेतन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सचिव को दिया नोटिस भिण्ड, 22 नवम्बर। एसडीएम अटेर शिवांगी अग्रवाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का फील्ड में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने फील्ड पर बीएलओ से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गणना फार्मों के वितरण और प्राप्ति की स्थिति तथा बीएलओ एप पर डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर के अंतर्गत भाग संख्या 151, 152-मसूरी, 172-गोअर…

Read More