- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– पूर्व मंत्री आर्य ने प्रतिमा एवं धर्मशाला हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा भिण्ड, 22 नवम्बर। गोहद नगर में वीरांगना झलकारी बाई की 195वीं जयंती उत्साह, हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत नया बस स्टैण्ड अंबेडकर पार्क से हुई, जो अटल चौक, गंज बाजार, सदर मार्ग, इटायली गेट सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नया बस स्टैण्ड पर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने झण्डे, बैनर, झांकियां और वीरांगना झलकारी…
भिण्ड, 22 नवम्बर। मप्र भाजपा संगठन ने आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व सौंपा है। तिवारी के प्रकोष्ठ प्रभारी बनने पर मेहगांव में भाजपा युवा नेता बंटी हृदेश त्यागी ने मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई। बंटी त्यागी ने बताया कि आशुतोष तिवारी प्रदेश में कई संभागों में संगठन मंत्री के दायित्व पर रहे, निरंतर पूरे प्रदेश में वो किसी न किसी कार्य क्रम के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह स्वयं से जोड़कर रखते हैं। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव हो, आशुतोष तिवारी हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने कार्यकर्ताओं को…
भिण्ड, 22 नवम्बर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई और संगोष्ठी आयोजित कर जयंती मनाई गई। संगोष्ठी में विचार रखते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 को झांसी के निकट गांव में एक कोरी परिवार के यहां हुआ था। वह बड़ी होकर एक सैनिक और रानी लक्ष्मीबाई की विश्वसनीय सलाहकारों में से एक थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही घुड़सवारी, अस्त्र-शास्त्र की कला और एक योद्धा की तरह लड़ना सीख लिया था। वह बचपन से ही…
भिण्ड, 22 नवम्बर। गोहद तहसील के क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, बढ़ रही लूट, डकैती, अपहरण, दलित उत्पीड़न, हत्याओं की घटनाओं के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने अंबेडकर पार्क से रैली निकालकर गोहद थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल महिला, पुरुष, बच्चों ने कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने, अपराधों पर रोक लगाने के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आमसभा को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव, केन्द्रीय समिति के सदस्य जसविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बदहाल हो गई है। गृह विभाग…
– गोहद में 50 प्रतिशत हुआ कार्य भिण्ड, 22 नवम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा गोहद में जारी एसआईआर के तहत 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शत-प्रतिशत कार्य सम्पन्न के लिए मैदानी अमला युद्ध स्तर पर लगा हुआ है, गोहद विधानसभा में 276 मतदान केन्द्रों पर 276 बीएलओ एवं सहायक सहित एक मतदान केन्द्र पर चार कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी गोहद एसडीएम राजन नाड़िया ने गोहद जनपद पंचायत सभगार में पत्रकारों से मुखातिब होकर दी। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब स्वच्छ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हो, निर्वाचन का प्रमुख आधार…
भिण्ड, 22 नवम्बर। आलमपुर नगर के चंदेल मोहल्ले में स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मन्दिर पर आगामी 25 नवंबर को श्रीराम विवाह का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम जानकी विवाह समारोह के दौरान तेल, मण्डप सहित वह सभी रस्में संपन्न होंगी, जो एक विवाह समारोह में आयोजित की जाती है। श्रीराम विवाह समारोह के अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात भी निकाली जाएगी। जो श्रीराम जानकी मन्दिर से शुरू होगी। नगर के भक्तों द्वारा इस समय श्रीराम विवाह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। इधर नगर के लोगों सहित महिलाओं में श्रीराम विवाह को लेकर भारी…
– बैंक से निकाले थे 2 लाख, सब्जी खरीदने रुका तो उड़ा ले गए चोर भिण्ड, 22 नवम्बर। बैंक से दो लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे एसएएफ जवान का रुपयों से भरा बैग दिन दहाड़े अज्ञात बाइक सवार चोर उड़ा ले गया। घटना गुरुवार की है। जब जवान बंगला बाजार में सब्जी खरीदने के लिए रुका था। बैग में नकदी के अलावा चेकबुक और पासबुक भी थीं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शनिवार एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के भदावर कॉलोनी में रहने वाले 57…
भिण्ड, 22 नवम्बर। लहार अनुभाग में पटवारी संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर पटवारियों पर की गई विभागीय कार्रवाईयों के विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने कहा कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में लगातार दबाव के बावजूद वे पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। पटवारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उनके आदेश पहले सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिए गए जबकि उन्हें इसका आधिकारिक पत्र बाद में मिला। इससे न केवल संबंधित कर्मचारियों बल्कि पूरे संवर्ग में गहरी मानसिक पीड़़ा…
भिण्ड, 22 नवम्बर। हम फाउण्डेशन भारत की राष्ट्रीय समिति के निर्देश अनुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी के अनुमोदन पर प्रो. इकबाल अली को हम फाउण्डेशन मप्र का पुन: प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अपने मनोनीत होने पर प्रो. अली ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंप है उसका निर्वाह पूरी ईमानदारी से कार्य करूंगा। मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, प्रदेश महामंत्री प्रशासन प्रमोद समाधिय, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप महेश्वरी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव गर्ग, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिलाध्यक्ष विपुल सेठ, जिला महामंत्री दिनेश…
– ऑपरेशन मुस्कान के तहत भिण्ड पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम भिण्ड, 22 नवम्बर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित मुस्कान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शा. उमावि क्र.एक भिण्ड में पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन एवं एएसपी संजीव कुमार पाठक के नेतृत्व में किया गया। एएसपी संजीव पाठक ने बच्चों को सायबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ब्लैकमेलिंग, सायबर बुलिंग, ओटीपी व पासवर्ड सुरक्षा, अंजान लिंक के जोखिम एवं एपीके फाइल डाउनलोड जैसे खतरों के बारे में सरल तथा स्पष्ट जानकारी दी। उन्होंने…

