- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 नवम्बर। संत के आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहती है क्योंकि संत भगवान को हृदय में धारण करके चलते हैं। इसीलिए संत जहां भी दिखाई देते हैं तो मनुष्य राधे-राधे और राम-राम जरूर बोलते हैं। यह उद्गार हनुमान जी सेंथिया धाम दुर्गा नगर भिण्ड में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन प्रवचन करते हुए कथा वाचक आचार्य विनयकांत त्रिपाठी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस संसार में मनुष्य झूठ बोलकर दूसरे मनुष्य को धोखा देकर अपने बच्चों के लिए पैसा कमाते हैं, इस तरह वह पैसा नहीं बल्कि पाप कमाते हैं। जो पैसा आप अपने बच्चों के लिए…
भिण्ड, 27 नवम्बर। जिले के दंदरौआ धाम में 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को दंदरौआ धाम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा एवं समिति के सदस्यों मौजूद रहे। इस अवसर पर धाम के महंत 1008 महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। रामदास महाराज के सानिध्य में…
-13 दिसम्बर को आयोजित होगी लोक अदालत भिण्ड, 27 नवम्बर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 13 दिसंबर को जिला न्यायालय भिण्ड एवं तहसील न्यायालय लहार, गोहद एवं मेहगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष केएस बारिया के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में पंचम जिला न्यायाधीश भिण्ड कौशल किशोर वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के साथ प्रीसिटिंग बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता तथा विद्युत विभाग की ओर से अधिकारी, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।…
भिण्ड, 27 नवम्बर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के निर्देशानुसार एवं न्यायाधीश/ सचिव अनुभूति गुप्ता के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर वेदांता इंटर नेशनल स्कूल भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिण्ड निधि नीलेश श्रीवास्तव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस के इतिहास के साथ ही संविधान के प्रमुख उपबंधों, मूल अधिकारों, मूल कर्तव्यों एवं विभिन्न जनउपयोगी कानूनों के बारें में जागरूक किया। उन्होंने भारतीय संविधान…
भिण्ड, 27 नवम्बर। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में संविधान दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्थान के प्रभारी निदेशक जितेन्द्र शर्मा, कार्यालयीन कर्मचारीं, प्रशिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और देश की एकता, अखण्डता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया। प्रभारी निदेशक जितेन्द्र शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है, जो प्रत्येक भारतीय को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार…
– जेई और मीटर रीडर निलंबित भिण्ड, 27 नवम्बर। मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल मंगलवार को भिण्ड पहुंचे और शहर में बिजली सप्लाई और बिलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर एक जेई और मीटर रीडर को निलंबित कर दिया गया। एमडी सिंघल सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों और अनियमितताओं की जांच में जुट गए। लाखों रुपए बकाया रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी मिलने पर केस भी बनाए गए। सबसे पहले वे बीटीआई रोड पहुंचे। यहां प्रदीप शुक्ला की…
– वाहनों के पीछे लगाए रेडियम स्टिकर भिण्ड, 27 नवम्बर। गोहद क्षेत्र में सड़क हादसों की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा बुधवार को रेडियम जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने रात के समय दुर्घटना की आशंका वाले मार्गों पर चलने वाली ट्रॉलियों, वाहनों और अन्य परिवहन साधनों के पीछे रेडियम स्टिकर लगाए। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई वाहन बिना पीछे की लाइट के चलते हैं, जिससे अंधेरा होने पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे वाहनों पर रेडियम लगाने से वे दूर से ही…
भिण्ड, 27 नवम्बर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी के निवास पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेद्र के निधन से बालीवुड को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोले समेत तमाम फिल्मों के शानदार अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।अभिनेता धर्मेन्द्र का फिल्म जगत से लेकर सांसद…
भिण्ड, 27 नवम्बर। सामाजिक समरसता को बिगाड़ने एवं सामाजिक ताने बाने को क्षतिग्रस्त कर समाज में आग लगाने का जो प्रयास आईएएस संतोष वर्मा ने किया है, यह बेहद निंदनीय है। संतोष वर्मा द्वारा भरे मंच से खुलेआम ब्राह्मण समाज को लेकर अत्यंत घृणास्पद एवं घोर आपत्तिजनक बयान दिया है, जोकि सिविल सेवा आचरण अधिनियम का घोर उल्लंघन है। जिसकी वजह से संतोष वर्मा पर तुरंत एनएसए की कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने वक्तव्य देते हुए कहा कि एक व्यक्ति जो कि आपराधिक एवं दुष्कर्म से प्रेरित प्रवृत्ति का होते हुए आईएएस की कुर्सी…
– संविधान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 27 नवम्बर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के निर्देशानुसार एवं न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुभूति गुप्ता के मार्गदर्शन में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर वेदांता इंटरनेशनल स्कूल भिण्ड एवं बाबा कॉवेंट उमावि भिण्ड में संविधान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिण्ड निधि नीलेश श्रीवास्तवएवं जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस के इतिहास के साथ ही संविधान के प्रमुख उपबंधों, मूल…

