- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा की उपस्थिति में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में सभी मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे। युवा संगम रोजगार मेले 69 में अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन भिण्ड। जिला रोजगार कार्यालय तथा शा. आईटीआई भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 92 अभ्यर्थियों का पंजीयन हुआ तथा इनमें…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा ने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ की ट्रेनिंग अच्छे से कराई जाए। बीएलओ को संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तथा बीएलओ घर-घर जाकर फार्म भरवाकर लेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने नरवाई (पराली) प्रबंधन जागरूकता हेतु प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी विकासखण्डों में पूरे नवंबर माह तक भ्रमण करेगा। उक्त रथ द्वारा जिला भिण्ड के धान फसल वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर किसानों को नरवाई (पराली) नहीं जलाने के संबंध में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करेगा। साथ ही कृषकों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर का उपयोग कर धान की कटाई पश्चात सीधे गेहूं, चना की बोनी करने की समझाइश दी जाएगी। इस दौरान उप संचालक कृषि भिण्ड एवं सहायक कृषि…
– दंदरौआधाम में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 29 अक्टूबर। दंदरौआधाम में परिसर में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। बुधवार को कथा व्यास दिनेश शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को जीवन मे एक दूसरे की सहायता एवं प्रेम भाव से रहना चाहिए। मनुष्य को दया का भाव एवं संतों की सेवा करनी चाहिए। मनुष्य भजन करने के लिए जगत में आता है, लेकिन मोह माया के जाल में फस कर मनुष्य दूसरों को कष्ट पहुंचा कर पैसा कमाने के चक्कर में पड़ जाता है दूसरे मनुष्य मे बुराई निकलने…
– पूर्व विधायक रायसिंह बाबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया बाबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव मानहड़ में समाधि स्थल पर किया गया, जिसमें सैकड़ों समाजसेवी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान रायसिंह भदौरिया बाबा की धर्मपत्नी राजाबेटी भदौरिया, पुत्री सुधादेवी व प्रपौत्र हर्षवर्धन सिंह भदौरिया, पूर्वमंत्री ओपीएस भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्वमंत्री ओपीएस भदौरिया ने पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भविष्य में उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान उपस्थित…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट में हैं। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करें। ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गईं। जिसमें सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर…
– अल्प विराम हमें स्वयं से संवाद करने की प्रेरणा देता है : डॉ. भदौरिया – विकास खण्ड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम का आयोजन अटेर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में किया गया। जिसमें शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जीवन मूल्यों, आत्मसंवाद, ध्यान और सकारात्मक सोच पर आधारित सत्रों का अनुभव किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों में तनावमुक्त वातावरण का निर्माण, आत्ममंथन की भावना जागृत करना और आनंदमय…
– बाल भिक्षावृत्ति की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नं. 1098 पर करें संपर्क भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान एवं बाल शोषण से उन्मूलन हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं बाल शोषण रोकथाम दल द्वारा जिले के दंदरौआ धाम में सघन भ्रमण किया जा रहा है, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड एवं जहां पर अधिक भीड़ रहने की संभावना रहती है, ऐसे स्थलों का सघन भ्रमण किया जा रहा है। गांव में अंदर…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, पूर्व पार्षद रामअवतार और सेक्टर सचिव लक्ष्मण जाटव ने ग्राम नसरोल पहुंचकर कमलेश बाथम उम्र 25 साल के निधन पर उनके परिवार के बीच बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद गांव में बरसात के कारण नष्ट हुई किसानों की फसल को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मौ तहसीलदार से चर्चा की, तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि यदि किसानों को सरकार उचित…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। शा. महाविद्यालय आलमपुर द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय बेविनार का ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव एवं प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जुड़ी मुख्य वक्ता प्रो. श्रद्धा सिंह ने कहा कि आधुनिक समय में भाषा को औजार की तरह प्रयोग किया जा रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा में अनेक भाषाएं होते हुए भी एक केन्द्रीय भाषा की प्रधानता है, भारत में इसका अभाव है। जबकि हिन्दी भाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार है।…

