भिण्ड, 12 दिसम्बर। भारतीय युवा शक्ति संगठन ने ग्वालियर- इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 719 को सिक्स लेन बनाए जाने के लिए संत समाज द्वारा किए जा रहे रोड नहीं तो टोल नहीं आह्वान का समर्थन किया है। इस संबंध में संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित की गई।
बैठक में शहर में उड़ती धूल के गुबार, शहर में बिना सिग्नल यातायात बाधित होना, राष्ट्रीय राजमार्ग 719 सिक्स लेन बनाए जाने में देरी होने से नागरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होना, शहर में सुलभ शौचालयों की बदतर हालत सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि संत समाज द्वारा नेशनल हाइवे बनवाने के लिए की जा रही जनहित की मांग रोड नहीं तो टोल नहीं का संगठन पूर्ण समर्थन करता है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. युगल चूड़ावत एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य आकाश मिश्रा ने कहा कि हम युवाओं के विकास के लिए योजना बनाकर धरातल पर संघर्ष करेंगे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

