- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 28 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र में सोमवार को दिनभर एवं रात में हुई बारिश के थमने के पश्चात जब मंगलवार को किसानों ने अपने-अपने खेतों पर जाकर देखा तो धान की पकी फसल को नष्ट होता देखकर किसानों की आंखों में आंसू छलक आए है। बारिश के कारण धान की फसलें खेतों में बिछ गई है। जिससे धान की पकी हुई फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान एक ओर जहां महंगाई की मार तथा खाद की समस्या से जूझ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक आपदा से फसलें बुरी तरह से नष्ट हो चुकी है। बताया गया है…
-सिविल सर्जन को दी जमकर गालियां, वह मुंह छुपकर कक्ष में छुपे भिण्ड, 28 अक्टूबर। जिला अस्पताल में पदस्थ आउटसोर्स महिला कर्मचारी ने सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। महिला व उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और सिविल सर्जन से जमकर गाली गलौच की। इस पर सिविल सर्जन डरकर अस्पताल के एक कक्ष में छुप गए। इस बीच अस्पताल के सुरक्षाकर्मी महिला और उसके परिजनों को समझाते दिखे। लेकिन यह सिविल सर्जन से गाली गलौच करते रहे। इस दौरान महिला ने सिविल सर्जन पर अकेले में मिलने बुलाने का आरोप लगाया। यह मामला बाद…
भिण्ड, 28 अक्टूबर। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मंगलवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर भिण्ड के विकास को लेकर चर्चा की। विधायक नरेन्द्र सिंह ने नयागांव में नवीन महाविद्यालय स्थापना को लेकर चर्चा की और बताया कि क्षेत्र में कॉलेज नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भिण्ड या ग्वालियर उच्च शिक्षा के लिए जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर कॉलेज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भिण्ड, 28 अक्टूबर। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाडगे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पाठक ने मंशापूर्ण गौशाला पर गायों का गुड़ एवं भूसा खिलाकर पूजन किया, मंशापूर्ण हनुमानजी के मन्दिर पर साधु संत एवं बच्चों को स्वल्पाहार के पैकेट का वितरण किया। आनंद धाम में निवासरत वृद्धजनों को फल वितरण कर एवं पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया। भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि घाड़गे ने हमेशा युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत का काम किया है। उनकी युवा नेतृत्व…
– दंदरौआधाम में चल रही है श्रीमद् भागवत कथा भिण्ड, 28 अक्टूबर। दंदरौआधाम में परिसर में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कथा व्यास दिनेश शास्त्री ने कहा कि जिस कर्म में धर्म ना हो वह कर्म किसी काम का नहीं होता। रावण जो करता था उसके कर्म में धर्म नहीं था, इसलिए धर्म सबसे बड़ा है और धर्म के अनुसार किया गया कर्म ही सर्वश्रेष्ठ है। धर्म युक्त कर्म ही पूजा है। उन्होंने कहा कि संतों ने आज भी गाय, ब्राह्मण और वेद सुरक्षित रखे हैं, नहीं तो तुम्हें…
-नुन्हाटा कोकसिंह का पुरा में भागवत कथा में हो रहे हैं प्रवचन भिण्ड, 28 अक्टूबर। जिले के ग्राम कोकसिंह का पुरा नुन्हाटा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज खनेता धाम ने कहा कि श्रद्धावान मनुष्य दूसरे मनुष्यों की सहायता करता है, मनुष्य के अंदर श्रद्धाभाव अच्छे इंसान होने का परिचायक है। यदि दुष्ट मनुष्य के पास धन है तो वह दूसरों को कष्ट पहुचाने में और अपने मद में धन खर्च करता है। यदि उसके पास शक्ति है तो वह दूसरों को पीड़ा पहुंचाने के लिए शक्ति का प्रयोग करता…
भिण्ड, 28 अक्टूबर। भोपाल के केरवा डेम स्थित शारदा विहार आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर में आयोजित प्रांतीय युवा चिंतन शिविर का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने किया। जिसमें भिण्ड जिले से 100 युवा शामिल हुए। डॉ. चिन्मय पंड्या ने विचार क्रांति अभियान की प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं धर्म ध्वजारोहण के माध्यम से कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए युवाओं द्वारा सप्त क्रांति अभियान एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की थीम पर आधारित आयोजित परेड का प्रतिकुलपति ने अवलोकन किया। भारत के…
– महिला वर्ग में शिवपुरी एवं पुरुष वर्ग में गुना रहा विजेता भिण्ड, 28 अक्टूबर। शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मप्र शासन के खेल कैलेण्डर सत्र 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय जूड़ो (महिला एवं पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें महिला वर्ग में जिला शिवपुरी विजेता एवं पुरुष वर्ग में गुना जिला विजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने किया तथा मंच संचालन का दायित्व महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. मनोज सिंह राणा ने निभाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ.…
– सुख से ऊपर की स्थिति है आनंद : जिला समन्वयक भदौरिया – जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में गोहद में अल्प विराम कार्यशाला आयोजित भिण्ड, 28 अक्टूबर। आज भौतिक जीवन में हम सांसारिक वस्तुओं के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन इनमें आनंद नहीं यह सुख हो सकते हैं आनंद तो हमें निस्वार्थ सेवा में है, एक बार करके देखिए मन को आनंद मिलता है। यह बात जनपद सीईओ गोहद सुनीता शर्मा ने जनपद सभागार गोहद में मप्र जन अभियान परिषद और आनंद विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अल्प विराम कार्यशाला को संबोधित…
भिण्ड, 28 अक्टूबर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आए 55 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित…

