- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 30 अक्टूबर। अत्यधिक वर्षा से फसल खराब होने पर सर्वे कर राहत व सहायता प्रदान करने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को समाज सेवियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विधानसभा क्षेत्र गोहद में बीते कुछ दिनों से लगातार और अत्याधिक वर्षा होने के कारण किसानों की फसलें गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। खेतों में लंबे समय तक पानी भरे रहने से धान, बाजरा, ज्वार सहित अन्य फसलें पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों द्वारा बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई एवं अन्य कृषि कार्यों में किए गए…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा कि पिछले 5 दिनों से चंबल संभाग में भारी वारिश होने से धान की लगभग पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, साथ ही सरसों की किसानों द्वारा बोई गई फसल भी 100 प्रतिशत अतिवृष्टि से समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण भिण्ड जिले की खरीब की फसलें ज्वार, बाजरा, तिल, मूंग, उड़द की 80 प्रतिशत फसलें नष्ट हो चुकी थी। परंतु किसानों की मांग के बाद भी लहार सहित भिण्ड जिले में नष्ट हुई फसलों का मुआवजा अभी…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने जिले में तीन-चार दिन से हो रही तेज बारिश से किसानों की खेत में खड़ी हुई फसलों पर चिंता करते हुए मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह छावड़ा को पत्र लिखकर संज्ञान में लाया कि किसानों की रवी और खरीफ की फसलों के साथ-साथ सरसों और धान पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। जिससे किसान बहुत पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अटेर, लहार, मेहगांव, गोहद, भिण्ड तथा अन्य तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की खेत में खड़ी फसलों ने संकट में डाल दिया है। क्योंकि धान…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भिण्ड जिले में तीन-चार दिन से हो रही तेज बारिश से किसानों की खेत में खड़ी हुई फसलों पर चिंता करते हुए मोर्चा के नवनियुक्त प्रदश अध्यक्ष एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह छावड़ा को पत्र लिखकर संज्ञान में लाया कि किसानों की रवी और खरीफ की फसलों के साथ-साथ सरसों और धान पूर्णत: नष्ट हो गई हैं। जिससे किसान बहुत पीडि़त है, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर नुक्सान फसलों का सही आंकलन कराकर उन्हें उचित मुआबजा दिए जाने…
– खिलाडिय़ों का होगा भव्य मार्च पास्ट भिण्ड, 30 अक्टूबर। मप्र कबड्डी संघ द्वारा संचालित एवं भिण्ड कॉरपोरेशन एरिया कबड्डी संघ के तत्वावधान में सब जूनियर बालिका इंटर जोन कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ 31 अक्टूबर गोहद में होने जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघराटन भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में होगा। भिण्ड कॉरपोरेशन एरिया कबड्डी संघ के सयुक्त सचिव मनीष दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे खिलाडिय़ों के भव्य मार्च पास्ट से किया जाएगा। मार्च केशव पार्क बंधा रोड से प्रारंभ होकर अटल चौक, गंज…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। गोहद नगर के वार्ड क्र.16 गांधी नगर निवासी सचिन देसाई ने गुरुवार को सामुदायिक भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रिंसिपल संतोषी बांदेल द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़न्त हैं। सचिन ने कहा कि हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर की प्राचार्य ने उन पर विद्यालय में हस्तक्षेप करने और हर माह तीन हजार रुपए की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जब यह खबर पढ़ी…
– शिक्षक की सामाजिक गरिमा को धूमिल करने पर डीईओ ने की कार्रवाई भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने उच्च श्रेणी शिक्षक (उच्च पद प्रभार) मूल पद सहायक शिक्षक शा. माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुरा बीटीआई भिण्ड रामेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा शिक्षक की सामाजिक गरिमा को धूमिल करने पर मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिण्ड में नियत किया है। निलंबन अवधि में रामेन्द्र सिंह कुशवाह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। मौ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम 31 अक्टूबर को मौ। सरदार…
– अन्य सचिवों को भी समय सीमा में आवास की मनरेगा मजदूरी प्रदाय करने के दिए निर्देश भिण्ड, 30 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद पंचायत भिण्ड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभ प्राप्त ग्राम पंचायत मीसा के हितग्राही मुख्तयार खान द्वारा शिकायत की गई कि उसके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्राप्त किस्त का उपयोग कर लिया गया है, लेकिन उसे आवास में प्राप्त होने वाली मनरेगा मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा है। शिकायत की जांच ऑनलाइन मनरेगा पोर्टल पर कराई गई, जांच में पाया गया कि…
– बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों की जानकारी लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा – जिला कांग्रेस कार्यालय पर इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ पटेल की जयंती मनाई जाएगी भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपाठी ने बताया कि जिले में फसलों के नुकसान की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) 31 अक्टूबर को निराश्रित भवन में वृद्धजनों को फल वितरण करेगी। तत्पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, अजा मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण…

