Author: Jagran Today

भिण्ड, 30 अक्टूबर। राज्य भर के विद्यालयों के शिक्षक ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर नाराज हैं। शिक्षकों ने इस व्यवस्था को उनके गरिमा (सम्मान) के खिलाफ बताया है और इसे तत्काल सुधारने की मांग की है। शिक्षकों ने इस संबंध में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा है। उनका कहना है कि यह प्रणाली केवल शिक्षकों के लिए लागू की गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो शिक्षक अपने अध्यापन कार्य को गंभीरता से नहीं लेते। शिक्षक संगठनों का कहना है कि ई-अटेंडेंस प्रणाली की कई तकनीकी कमियां शिक्षकों को…

Read More

– 20 दिन के नवजात बच्चों को मार कर फेंक आई थी मां भोपाल, 30 अक्टूबर। 12वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल जयंत शर्मा की अदालन ने अपने दो बच्चों की हत्या करने वाली मां सपना धाकड़ को दोषसिद्ध पाते हुए धारा 302 भादंवि में उम्र कैद एवं दो हजार रुपए अर्थदण्ड एवं धारा 201 में 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक वंदना परते ने की। संभागीय जनसंपर्क अधिकारी भोपाल मनोज त्रिपाठी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि…

Read More

– राकेश अचल बांग्लादेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रही शेख हसीना आजकल दिल्ली में रह रही हैं। वही हसीना जिन्होंने 15 साल लगातार सत्ता चलाई। वही हसीना जिनके राज में आर्थिक ग्रोथ की तारीफ भी हुई और फिर उनपर तानाशाही के आरोप भी लगे। अगस्त 2024 में जब छात्र विरोधी आंदोलन ने सरकार को जला डाला तो वे हेलिकॉप्टर से ढाका छोडक़र भारत आ गईं। अब नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश चला रहे हैं। उन्होंने अगले साल चुनाव का वादा किया है। हसीना लंबे समय बाद मीडिया के सामने आई हैं। बोलीं कि…

Read More

– गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। गौ ग्रास के लिए व्यवस्था करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है, परंपरा के अनुसार हमारे घरों में भोजन पूर्व एक रोटी निकालने की प्रथा चल रही है, हमें इसे और गति देनी होगी, जन-जन को गौरा के लिए एक अंश दान करना होगा तब जाकर हमारी गौ माता का पेट भर सकेगा। यदि हमने भी मन में ठान लिया तो गौ माता को दर दर नहीं भटकना पड़ेगा। यह बात विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में मुख्य अतिथि की…

Read More

भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड द्वारा भिण्ड तहसील की प्रसिद्ध शक्तिपीठ धूमादेवी माता मन्दिर ग्राम पंचायत बिल्हौरा में दीपावली मिलन और गौमाता पूजन का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी डॉ. पुरंदर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह और समस्त किसानों ने भगवान बलराम और गौमाता का पूजन-अर्चन किया। मन्दिर के महंत विजय पुरोहित ने समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर किसान संघ के उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने कहा कि रासायनिक खेती से केवल अन्न, फल और सब्जी ही नहीं, जमीन, जल और वायु अर्थात समस्त पर्यावरण ही प्रदूषित हो गया है, किसान…

Read More

भिण्ड, 29 अक्टूबर। बरोही थाना पुलिस ने मौ एवं मेहगावं थाना क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्टी का संचालन करने वाले दो मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फैक्टी में बना एक कट्टा बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार बरोही थाने के अपराध में अब तक 16 देशी कट्टे (315 बोर, 32 बोर) बरामद कर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 4 फरार आरोपियों में से 3 इनामी…

Read More

-विधायक कुशवाह ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पगुच्छ देकर अगवानी की भिण्ड, 29 अक्टूबर। पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड पहुंचे। जहां विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व संगठन राष्ट्रीय महामंत्री जोशी अटेर रोड स्थित ग्राम बढ़पुरा निवासी समाजसेवी आशीष भारद्वाज के निवास स्थान पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद जोशी मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. गुलाब सिंह के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला…

Read More

आत्मनिर्भर भारत के निमित्त भाजपा का महिला सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। शहर के संस्कृति गार्डन में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मप्र बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। आज हमारी बहनें जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से पूरा परिवार सशक्त और समृद्धशाली होता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का उद्देश्य भारत को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी…

Read More

-आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है : नरवरिया -आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का युवा सम्मेलन संपन्न भिण्ड, 29 अक्टूबर। आत्म निर्भर भारत संकल्प भारत अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन में आयोजित युवा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाएं और अपने देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा लक्ष्य है। यह हमारे देश के कारीगरों, किसानों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति एक सम्मान…

Read More

भिण्ड, 29 अक्टूबर। सांसद संध्या राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना एवं कलेक्टर भिण्ड को किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र लिख कर शीघ्र निराकरण की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि 27 अक्टूबर से दो दिन तक लगातार अतिवृष्टि होने के कारण भिण्ड एवं दतिया के किसानों के खेतों में खड़ी खरीफ की धान, बाजरा इत्यादि फसलें नष्ट हो गई हैं। साथ ही जिन किसानों ने रवि की फसलें सरसों, गेहूं की बोनी…

Read More