- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– शिक्षा विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। शिक्षा विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समस्त बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने गणवेश राशि वितरण पर जोर देते हुए कहा कि समग्र ई-केवाईसी पूर्ण कर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आधार इनरोलमेंट को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। जिन छात्रों के आधार नहीं बने, उनके आधार बनवाकर इनरोलमेंट कार्य तत्काल समाप्त करें। ई-अटेंडेंस की सख्त समीक्षा कर स्पष्ट…
– हैवदपुरा गांव में प्राथमिक विद्यालय की साफ सफाई कर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। शहर के शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत योगा सत्र में प्राणायाम के अभ्यास के साथ हुई। इस दौरान मुख्य रूप से वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट एवं योग विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविरार्थियों को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भस्त्रिका, कपालभाती, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, उज्जायी और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया और उसके लाभ के बारे में बताया। अंत में शेर…
– जल संचय अभियान के तहत कल्याणपुरा में वृद्धों के सम्मान की हुई अभिनव पहल भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड गोहद के तत्वावधान में सेक्टर चितौरा और मौ में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दोनों सेक्टर की नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, विकास खण्ड समन्वयक और जिला समन्वयक सहित जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बहते जल को रोककर जल संरक्षण करना एवं भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित करना रहा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव एवं सह प्रभारी सांसद संजना जाटव के प्रथम भिण्ड शहर आगमन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की आवश्यक बैठक प्रमोद चौधरी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर हरीश चौधरी एवं संजना जाटव के प्रथम भिण्ड आगमन पर शहर को सजाकर उनका स्वागत करेगी। कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से तैयार होकर अपने नेताओं का…
– मेहगांव एवं लहार आलमपुर के उपचुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने नगर परिषद मेहगांव, लहार, आलमपुर में पार्षद पद के उपचुनाव के मण्डलों में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करते हुए प्रत्येक बूत से पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जीतने के लिए चुनाव प्रचार अभियान के माध्यम से हर समाज के मतदाताओं के बीच घर-घर पहुंचकर के लिए आशीर्वाद और राज्य सरकार की योजनाओं को बताएं, बात कर प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगे। पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मेहगांव वार्ड क्र.5 में भाजपा…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे । स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय आलमपुर के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों ने मालनपुर स्थित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड फैक्ट्री और वीआरएस फूड लिमिटेड (पारस) का भ्रमण कर औद्योगिक वातावरण को निकट से देखा तथा उत्पादन प्रक्रिया, औद्योगिक लाभ, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रबंधन प्रणाली एवं औद्योगिक कार्य संस्कृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की है। औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के कक्षा-कक्षीय ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना, उद्योगों में उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर की संभावनाओं से अवगत कराना तथा उनमें आत्मविश्वास एवं…
भिण्ड, 27 दिसम्बर. मनीष दुबे। गल्ला मण्डी दबोह में हनुमान मन्दिर पर सकल समाज हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सकल हिन्दू समाज सम्मेलन की तारीख 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर प्रांगण पर निश्चित की गई। इसके साथ ही इस विशाल सकल हिन्दू समाज सम्मेलन के लिए 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भूमिपूजन होना तय किया गया। इसी अवसर पर नगर में जनजागरण के लिए मोटर साइकिल रैली निकालने की योजना बनी। वहीं सभी उपस्थित सकल समाज हिन्दू सम्मेलन की सहमति से नगर में प्रचार-प्रसार के लिए संचालन…
– कल्लू पठान बने विकलांग संघ के लहार ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। भारतीय दिव्यांग संगठन जनों का सम्मेलन दबोह में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलेदार गौड़, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी, वरिष्ठ नेता बल्लू बकील, दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम के संरक्षक काले खां कल्लू ने जिलाध्यक्ष का माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात बहार से पधारे सभी दिव्यांग जनों को दबोह थाना प्रभारी ने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। 29 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आलमपुर पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस के हथियारबंद जवान शामिल हुए। जिन्हें देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक गए। आलमपुर थाना पुलिस ने हरिहरेश्वर बड़ी माता मंदिर से फ्लैग मार्च प्रारंभ कर डेरा से होकर खिरिया तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील लोगों से की। थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया कि आदर्श…
– 100 मीटर बालक-बालिका दौड़ का लिया आनंद भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे । जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया गया। इस दौरान एसडीओपी अटेर, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी उपस्थित रहे। सीईओ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। सीईओ जिला पंचायत दुबे ने 100 मीटर बालक-बालिका दौड़ के सभी प्रतिभागियों से व्यक्तिगत परिचय लेकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। फिर वे स्वयं दौड़…

