- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड में 28 एवं 29 दिसंबर को ‘आर्ट-ओ-पीडिया’ नामक एक भव्य, रचनात्मक एवं अनूठे सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह संपूर्ण आयोजन बच्चों एवं उनके शिक्षकों द्वारा मिलकर पूर्ण रूप से तैयार किया गया है, जो इसे एक विशेष पहचान प्रदान करता है। इस मेले का शुभारंभ दोपहर तीन बजे हवन-पूजन के साथ किया जाएगा एवं यह आयोजन शाम 6 बजे तक संपन्न होगा। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील है कि वे निर्धारित समय का विशेष रूप से पालन करें, जिससे बच्चों की सुरक्षा, सुविधा एवं आयोजन की…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष। बाराही देवी मन्दिर परिसर में अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह कौरव ने की। बैठक का शुभारंभ मां बाराही देवी एवं पितामह भीष्म के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में कौरव अयोध्या मन्दिर समिति के गठन सहित संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इसी दौरान महासभा के आजीवन अध्यक्ष पद को लेकर विश्वास मत पर विचार किया गया। सजातीय बंधुओं की सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा प्रस्ताव पारित कर चौधरी मलखान सिंह कौरव को पुन: महासभा…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मेहगांव मण्डल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा के छोटे भाई एवं राहुल शर्मा के विशंभर दयाल शर्मा का गत 22 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, संभागीय प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सांसद संध्या राय, मंत्री राकेश शुक्ला, विधायकद्वय नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद…
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। भिण्ड जिले के 29 मण्डलों के 1480 बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनवाएं। भाजपा मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं, किसान भाइयों, लाभार्थी हितग्राहियों एवं सर्व समाज से अपील की है कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुकरणीय विचार ही मन की बात कार्यक्रम के तहत सुनें और विकसित एवं समृद्ध भारत के भाव का…
– भीम आर्मी ने घेरा थाना, एफआई दर्ज करने की मांग भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे । खनियाधाना में मनुस्मृति जलाए जाने के विरोध में परशुराम सेना और सवर्ण समाज ने शनिवार की दोपहर परेड चौराहे पर एकत्रित होकर अंबेडकरवादी विचारधारा जलाने की कोशिश की। इस दौरान हालात बेकाबू होते नजर आए और परशुराम सेना और पुलिस के बीच छीना झपटी हुई। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान अंबेडकर की आत्मकथा को सामने रखकर जलाने की कोशिश की गई। मौके पर तैनात पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर इसे रोक दिया। इसी बात को लेकर परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा…
भिण्ड, 27 दिसम्बर। जिले के ऊमरी थाना क्षेत्रांतर्गत सिकाहटा गांव के पास हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रवि पुत्र गिरदावल यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम अशोक सिंह का पुरा बाराखुर्द ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार की शाम को उसका भाई धमेन्द्र यादव उम्र 22 साल सिकाहटा गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय भिण्ड लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
– बीमा कंपनी को आदेश- चुकाने होंगे 2.18 लाख रुपए ग्वालियर, 27 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ग्वालियर ने एक अहम फैसले में बीमा कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाते हुए स्वास्थ्य बीमा दावा खारिज करने को सेवा में कमी माना है। आयोग ने आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया है कि वह बीमाधारक को इलाज में खर्च हुई 2 लाख 18 हजार 912 रुपए की राशि 45 दिनों के भीतर अदा करे। समय सीमा में भुगतान नहीं करने पर कंपनी को आदेश की तिथि से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह फैसला ग्वालियर निवासी…
– राकेश अचल कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को एक साथ पार्टी करते देखा गया। अब इस वीडियो को लेकर भारत सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। लेकिन मुझे ये वीडियो देखकर 1972 में बनी फिल्म विक्टोरिया नं.203 याद आ गई। इसे ब्रिज सदाना ने निर्देशित और निर्मित किया था। फिल्म में अशोक कुमार, प्राण, सायरा बानो और नवीन निश्चल थे। माल्या और ललित मोदी की जोड़ी भी प्राण और अशोक कुमार की जोड़ी जैसी है। मजे की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार…
– लोगों ने हाईवे पर किया चक्काजाम भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। भिण्ड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर बंजारे का पुरा के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार डंपर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को ग्वालियर…
– भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा मेडिटेशन शिविर का आयोजन भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड द्वारा चलाए जा रहे संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में ध्यान (मेडिटेशन) व योग शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षक रेखा सोनी, रामलखन शर्मा एवं अनिल शिवहरे द्वारा ध्यान (मेडिटेशन) शिविर में प्रशिक्षण दिया गया। ध्यान शिविर का शुभारंभ एनएसएस अधिकारी डॉ. धीरज गुर्जर, भाविप अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, सचिव राजमणि शर्मा ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया। परिषद के…

