भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे।
29 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आलमपुर पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों से पैदल फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में पुलिस के हथियारबंद जवान शामिल हुए। जिन्हें देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक गए।
आलमपुर थाना पुलिस ने हरिहरेश्वर बड़ी माता मंदिर से फ्लैग मार्च प्रारंभ कर डेरा से होकर खिरिया तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील लोगों से की। थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और उपचुनाव चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसआई मनोज सिंह, एएसआई ओंकार तोमर, संतोष कुमार, योगेन्द्र शर्मा, राघव गुर्जर, सिद्धांत कौरव, किलोल कुशवाह, हुकुम छारी समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
इनका कहना है:
”अगर कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”
रवि उपाध्याय, थाना प्रभारी


