– 100 मीटर बालक-बालिका दौड़ का लिया आनंद
भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे के मुख्य आतिथ्य में राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया गया। इस दौरान एसडीओपी अटेर, जिला खेल अधिकारी, खेल विभाग से रामबाबू कुशवाह, खेल प्रशिक्षक संजय पंकज सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी उपस्थित रहे। सीईओ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
सीईओ जिला पंचायत दुबे ने 100 मीटर बालक-बालिका दौड़ के सभी प्रतिभागियों से व्यक्तिगत परिचय लेकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। फिर वे स्वयं दौड़ देखने खड़े हुए और पूरे उत्साह से इसका आनंद लिया।


