भिण्ड, 27 दिसम्बर. मनीष दुबे।
गल्ला मण्डी दबोह में हनुमान मन्दिर पर सकल समाज हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें सकल हिन्दू समाज सम्मेलन की तारीख 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर प्रांगण पर निश्चित की गई। इसके साथ ही इस विशाल सकल हिन्दू समाज सम्मेलन के लिए 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भूमिपूजन होना तय किया गया। इसी अवसर पर नगर में जनजागरण के लिए मोटर साइकिल रैली निकालने की योजना बनी। वहीं सभी उपस्थित सकल समाज हिन्दू सम्मेलन की सहमति से नगर में प्रचार-प्रसार के लिए संचालन टोली बनाई गईं। सभी सकल हिन्दू समाज से अपील की है कि भूमिपूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


