- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Author: Jagran Today
– सांसद संध्या राय ने लोकसभा सदन में रेल मंत्री का कराया ध्यान आकर्षित भिण्ड, 06 दिसम्बर। सांसद संध्या राय ने भिण्ड दतिया संसदीय क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए भिण्ड रेल्वे स्टेशन को राजधानी दिल्ली एवं भोपाल से सीधे रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने का विषय को प्रमुखता से लोकसभा में उठाकर केन्द्रीय रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। सांसद संध्या राय ने लोकसभा में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि भिण्ड नागरिकों की यात्रा सुविधा व्यापारिक गतिविधियों और समग्र विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है। भिण्ड देश और प्रदेश की…
– कांग्रेस ने जिले की नगर पालिकाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा भिण्ड, 06 दिसम्बर। जिले की नगर पालिका एवं नगर परिषदों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कलेक्टर को पूर्व में पत्र लिखकर एक सप्ताह में जांच कर भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई जांच नहीं करने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने की चेतावनी दी थी। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर पंहुचकर मुख्यमंत्री डॉ.…
– स्व. जयद्रथ सिंह के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की भिण्ड, 06 दिसम्बर। केन्द्र्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ शहर निवासी स्व. जयद्रथ सिंह कुशवाहा के निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने स्व. कुशवाह के परिवारजनों से भेंट कर उनके दुख में सहभागीता जताई और जयद्रथ सिंह के योगदानों को याद किया। चौहान ने परिवार को हर संभव सहारा देने का भरोसा दिया और इस दुखद अवसर पर उनके साथ संपूर्ण समर्थन का आश्वासन व्यक्त किया।…
भिण्ड, 06 दिसम्बर। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे के मुख्य आतिथ्य में होमगार्ड कार्यालय किला परिसर में होमगार्ड का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर परेड द्वारा सलामी दी गई एवं मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यत: होमगार्ड के जवान, एसडीईआरएफ के जवान एवं सिविल डिफेंस वालेंटियर ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, गृहमंत्री भारत सरकार एवं केन्द्रीय गृह सचिव के संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जवानों के प्रतिभाशाली बालक, बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया तथा…
भिण्ड, 06 दिसम्बर। संविधान के रचयिता बाबा साहब आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को सब्जी मण्डी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी सहित वरिष्ठ नेता और कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के जनक थे। बाबा साहब सामाजिक रूप से पिछड़े वंचितों के हित के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने एक जाति…
– मूर्ती पूजा में नही किताबों में मिलेंगे अम्बेडकर : विनोद सुमन भिण्ड, 06 दिसम्बर। बाबा भीमराव अम्बेडकर को यदि अपने नजदीक रखना चहाते हो जीवन में पहला संघर्ष शिक्षा प्राप्त करने के लिए करना होगा उस शिक्षा से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज में फैली असमानता को दूर करते हुए सामाजिक परिवर्तन करने के लिए करना चाहिए इसलिए बाबा भीमराव अम्बेडकर ने अपने अनुयाई समर्थकों से कहा था आगामी समय में हम मूर्ती पूजा में नहीं मिलेंगे बल्कि हमारे द्वारा लिखी हुई पुस्तकों के अध्ययन में मिलेंगे सब्जी मंडी में बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद…
भिण्ड, 06 दिसम्बर। छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग एवं उसके कैरियर विकल्पों तथा उद्योग में सफल होने के आवश्यक कौशलों से अवगत कराने हेतु एसआरएफ फाउण्डेशन द्वारा संचालित रूरल एजुकेशन प्रोग्राम भिण्ड के तहत नई शिक्षा नीति 20 के अंतर्गत वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने एवं छात्राओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने के उद्देश्य से पीएमश्री शा. कन्या उमावि गोहद में फिजा खान द्वारा फैशन डिजाइनिंग विषय पर एक्सपर्ट सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने विशेषज्ञ/ एक्सपर्ट का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सत्र के दौरान फिजा खान ने छात्राओं को संबोधित करते…
भिण्ड, 06 दिसम्बर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई आलमपुर ने शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पर रघुवर शिक्षा अकादमी स्कूल में सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच बाबा साहेब के आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को याद करना और सामाजिक समरसता के महत्व पर प्रकाश डालना था। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं प्राचार्य हरीश आर्य ने बाबा साहेब के जीवन के संघर्षों और संविधान निर्माण में उनकी अद्वितीय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके बताए रास्ते पर चलने के…
भिण्ड, 06 दिसम्बर। भिण्ड पुलिस ने चंबल नदी पर हुई आत्महत्या की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतिका के चैट व व्हाट्सएप संदेशों से पता चला कि उसे लगातार मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना, धमकियां और जातिगत अपमान झेलना पड़ रहा था। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 108, 78(2), 351(2), 79, 3(5) बीएनएस तथा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(1) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भिण्ड, 06 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में गंभीर अपराधों में फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने होटल डिमांड पर फायर वाले पांच-पांच हजार के फरार तीन इनामी आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को आरोपियों ने होटल डिमांड के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें फरियादी होटल संचालक की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध अवैध हथियार से फायरिंग करने पर अपराध कायम कर विवेचना…

