- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत मेहगांव, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) ‘मेरा युवा भारतÓ भिण्ड के निर्देशन में एवं तनमय युवक मण्डल देवरी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों में 6 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला मेघपुरा और ददरौआ के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद मेघपुरा की टीम विजेता रही और दंदरौआ को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम दो दिनों तक चली विभिन्न खेल स्पर्धाओं…
– अनियमितताओं का खुलासा मेहगांव, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना मेहगांव ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेहगांव के अनुमोदन पर पचेरा आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता सरिता शर्मा की सेवा समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई लगातार अनियमितताओं, बिना सूचना के अनुपस्थिति, मुख्यालय पर निवास न करने और केन्द्र संचालन में सहयोग न देने के कारण की गई है। सरिता शर्मा ने संपर्क ऐप तथा पोषण ट्रैकर पर भी उपस्थिति दर्ज नहीं की, जो शासन के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। आंगनबाड़ी सहायिका पचेरा द्वारा परियोजना अधिकारी को सरिता की अनुपस्थिति और केन्द्र संचालन न करने की शिकायत दर्ज…
मौ, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। मौ नगर में आगामी वर्ष में 15 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन जैन छात्रावास ग्वालियर में किया गया। ग्वालियर जैन छात्रावास में आयोजित सिद्धचक्र महामण्डल विधान के दौरान पं. प्रद्युम्न कुमार मुजफ्फर नगर के सानिध्य में हुआ। पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव मौ की समिति ने ग्वालियर की संपूर्ण जैन समाज को इस महोत्सव में आने के लिए आमंत्रण दिया। पत्रिका की विमोचन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मण्डी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन नीमडाडा, कोषाध्यक्ष अन्नत जैन बरौली, महामंत्री सुधीर जैन लालू, देवेन्द्र…
– कर्मचारी अंशिका दुबे ने प्रदेश में कंपनी का बढ़ाया मान सम्मान मालनपुर, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। उद्योग क्षेत्र में संचालित डेप्ट केमिकल कंपनी की कर्मचारी अंशिका दुबे को मप्र श्रम कल्याण मण्डल के प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रमिक साहित्य से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अंशिका दुबे को कहानी लेखन के लिए दिया गया। पूरे मध्य प्रदेश में यह पुरस्कार मात्र 10 कर्मचारियों को ही दिया गया और इस पुरस्कार के अंतर्गत 10 हजार रुपए नगद राशि एवं प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस तरह डेप्ट कंपनी के श्रमिक अंशिका दुबे के पुरस्कृत होने पर कंपनी एवं उनका नाम…
– पीड़िता ने कंपनी संचालक के खिलाफ लेवर अधिकारी से की शिकायत मालनुपर, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे । औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित मां कैलादेवी आटा मिल कंपनी संचालक के खिलाफ महिला कर्मचारियों ने लेवर अधिकारी को शिकायती आवेदन दियया है। पीड़ित महिला शशि माहौर पत्नी परशुराम माहौर वार्ड क्र.14 मालनपुर ने बताया कि मैं मां काली मां केलादेवी कंपनी में 12 वर्ष से कार्य कर रही थी, अचानक ही कंपनी संचालक द्वारा मुझे बिना सूचना के ही मेरे साथ अभद्र व्यवहार कर मुझे काम से निकाल दिया गया। जब मैंने कंपनी संचालक से पूछा तो उसने कहा कि बहुत काम…
– दंदरौआ धाम में चल रहा है 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ भिण्ड, 26 दिसम्बर. मनीष दुबे। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में 31 दिसंबर तक 11 दिवसीय 51 हजार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पुरुषोत्तम संस्कृत विद्यालय दंदरौआधाम के पाठाचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि गुरू रास्ता बताते हैं किंतु शिष्य को ही चलना पड़ता है। भक्ति के लिए हमेशा छोटा बनकर रहो, क्योंकि भक्ति के दरबार में उसी को प्राथमिकता मिलती है जो सबसे छोटा होता है, दीन होता है। भक्त की पहचान यही होती है कि वह…
– जिला स्तरीय परामर्शदात्री/सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। जिला स्तरीय परामर्शदात्री/ सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से सरकारी योजनाओं की प्रगति और बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, नाबार्ड से अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक भिण्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पीएम स्वनिधि योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और सभी बैंकों को निर्देशित किया कि इस…
– प्रकर्ष फाउण्डेशन ने विद्यार्थियों को किया जागरूक भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के दूसरे दिन महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मठीपुरा (खादर गौ घाट) स्थित गायत्री डीएड कॉलेज में शिविर स्थल पर मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्रकर्ष फाउण्डेशन ने विद्यार्थियों को पर्यावरण और जल प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया। संस्था की अध्यक्ष आरती सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की जलवायु में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। हमें केवल तकनीक से ही नहीं,…
भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में आरबीआई के सजन से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन व निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आरबीआई भोपाल ब्रांच मैनेजर स्वपनदीप चटर्जी, नाबार्ड ब्रांच अधिकारी एसजे श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर जितेन्द्र कुमार और स्टेट बैंक मेहगांव से ब्रांच मैनेजर ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान दिया। सर्वप्रथम जितेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वित्तीय साक्षरता वह क्षमता है जिसके माध्यम से व्यक्ति आय, व्यय, बचत, निवेश, ऋण और बीमा जैसे वित्तीय विषयों को समझकर सही…
भिण्ड, 26 दिसम्बर.मनीष दुबे। सहकार भारती जिला भिण्ड की बैठक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश लहारिया के निवास पर राष्ट्रीय मंत्री दिलीप जी पाटिल के मुख्य आथित्य में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत सहकार गीत गायन एवं अतिथि स्वागत के साथ प्रदेश मंत्री सुधाकर पचौरी ने सहकार भारती की कार्य योजना पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि पाटिल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सहकारिता के माध्यम से वंचित वर्ग जुड़कर एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें, जिससे सहकार से समृद्धि का नारा धरातल पर क्रियान्वित हो सके, क्योंकि सहकार भारती एक स्वयंसेवी संगठन है जो अपने प्रयासों से जन-जन…

