भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मप्र प्रभारी हरीश चौधरी, सचिव एवं सह प्रभारी सांसद संजना जाटव के प्रथम भिण्ड शहर आगमन की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर की आवश्यक बैठक प्रमोद चौधरी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई।
बैठक में शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर हरीश चौधरी एवं संजना जाटव के प्रथम भिण्ड आगमन पर शहर को सजाकर उनका स्वागत करेगी। कार्यकर्ता जगह-जगह उनका स्वागत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से तैयार होकर अपने नेताओं का स्वागत करेंगे। हरीश चौधरी एवं संजना जाटव जिला समन्वय समिति की बैठक एवं एसआईआर पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक में 29 दिसंबर को भिण्ड पधार रहे हैं।
बैठक में नगर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, हलीम पठान, शिवशंकर भदौरिया, रामजीलाल शाक्य, राहुल कुशवाह, स्मिता शर्मा, अनुपम भदौरिया, चैतन्य शर्मा, बलराम जाटव, विवेक पचौरी, बृजेन्द्र सिंह मुन्ना, रामहेत शाक्य, दीपू दुबे, अजय शर्मा, आनंद शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गम्मू, राजेन्द्र यादव, मुकेश गर्ग, वकील खान, आदेश नानू अरेले, सोनू कुशवाह, सत्येन्द्र भदौरिया आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।


