- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 05 जनवरी। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 24 दिसंबर 2025 द्वारा नगर परिषद मौ वार्ड क्र.4 पार्षद पद के उप निर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, उक्त निर्वाचन से संबंधित कार्रवाईयों को समय-सीमा में संपन्न कराए जाने हेतु कलेक्टर भिण्ड द्वारा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संबंधित नोडल अधिकारी सौंपे गए कार्यों को अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर निर्वाचन कार्य संपन्न कराएं। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचरण संहिता का क्रियान्वयन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन,…
भिण्ड, 05 जनवरी। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन भोपाल के पत्र 24 दिसंबर 2025 द्वारा नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 पार्षद पद के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व से जारी दिशा निर्देशों के क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने जिला स्तरीय व्यय लेखा टीम का गठन किया है। जिसमें जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड के सहायक पेंशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जैन (प्रभारी अधिकारी), जनपद पंचायत रौन के सहायक लेखा अधिकारी दिनेश कुमार जैन, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के सहायक ग्रेड-2…
– शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने जारी किया आदेश भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए भिण्ड जिला अंतर्गत संचालित शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 5 एवं 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। शिक्षक नियमित अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य संपादित करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियां यथा परीक्षा इत्यादि पूर्ववत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
– नपा में बर्खास्त कर्मचारी ने 99 लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे । नपा के बर्खास्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अतुल श्रीवास्तव उर्फ कल्लू श्रीवास्तव ने सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर 99 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। मामले का खुलासा होने पर सीएमओ यशवंत वर्मा ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि जैसे ही भिण्ड नगर पालिका सीएमओ को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने 9 दिसंबर 2025 को एक सार्वजनिक सूचना…
– कांग्रेस के द्वारा दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मंत्री के दिए बयान पर किया गया विरोध प्रदर्शन भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे । भिण्ड में सांसद बंगले के बाहर कांग्रेस पार्टी के जिला जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया और ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामकेश बघेल के नेतृत्व में घंटा बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया। कार्यकर्ता जब सांसद बंगले की तरफ जा रहे थे तो पुलिस के द्वारा लगाए गए बेरिगेट्स के पास पुलिस और कांग्रेसियों की झड़प भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा दर्जन भर से ज्यादा…
– सीटू ने फूंका अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला भिण्ड, 04 जनवरी। मानवता का हत्यारा हमेशा अमेरिका रहा है, जापान के हिरोशिमा नागासाकी दो शहरों पर 1945 में सबसे पहला परमाणु बंम हमला करके जनसंहार की शुरुआत की थी, वियतनाम या अफगानिस्तान की समाजवादी सरकार को गिराने के लिए गृह युद्ध को भड़काया था, रासायनिक हथियारों के नाम से इराक की राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन की हत्या कर उसके प्राकृतिक संसाधनों एवं कच्चे तेल पर कब्जा करने से लेकर फिलिस्तीन की निर्दोष जनता पर इजरायल की बंमबारी को अमेरिका जिम्मेदार है। इसी तरह यूक्रेन को रुस से युद्ध में फंसाकर युद्ध…
– आदर्श उपनगर में हिन्दू सम्मेलन संपन्न भिण्ड, 04 जनवरी। भिण्ड नगर के आदर्श उपनगर में सकल हिन्दू समाज द्वारा एक विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बद्रीप्रसाद की बगिया हाउसिंग कॉलोनी में किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति एवं जनसमुदाय की उपस्थिति ने हिन्दू सम्मेलन को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन संत हरिओम आनंद सरस्वती महाराज ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता नवल सिंह भदौरिया प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने अपने संबोधन में संघ की शताब्दी यात्रा और संगठन की शक्ति पर प्रकाश…
– मालनपुर में निमार्णाधीन सैनिक स्कूल का किया निरीक्षण भिण्ड, 04 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने मालनपुर में निमार्णाधीन सैनिक स्कूल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो तथा गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो। निरीक्षण के दौरान पाया कि फाउण्डेशन कार्य मजबूत है, लेकिन कुछ स्थानों पर कमियां पाई जाने पर ठेकेदार को तत्काल सुधार करने के आदेश दिए। भवन की संरचना, प्लास्टरिंग और पाइपलाइन कार्य की भी जांच की तथा उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने…
– जल स्त्रोतों की क्लोरीनेशन एवं पानी की गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्थित रूप से कराया जा रहा – नियमित टेस्टिंग से हो रही पानी की शुद्धता की पुष्टि भिण्ड, 04 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निदेर्शानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड सक्रिय रूप से जल सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत है। विभाग द्वारा जिले के नगरीय निकायों जैसे- नगर पालिका परिषद भिण्ड, नगर पालिका परिषद लहार, नगर परिषद मेहगांव, नगर परिषद अकोड़ा तथा नगर परिषद मौ में जल स्त्रोतों की क्लोरीनेशन एवं पानी की गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्थित रूप से कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पेयजल को बैक्टीरिया, वायरस एवं…
– भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने कलेक्टर को लिखा पत्र भिण्ड, 04 जनवरी.मनीष दुबे। एक अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है, इसके लिए हमें किसी घटना के घटने के पहले ही सावधान हो जाना चाहिए, यही मंशा भारतीय जनता पार्टी सरकार की है और हमें इस पर गंभीरता से शक्ति के साथ पालन करने की आवश्यकता है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने जिलाधीश किरोड़ी लाल मीणा को भेज में कही। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के कई इलाकों से पेयजल को लेकर शिकायतें आती रही हैं और उनके निराकरण पर…

