- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Author: Jagran Today
– उपनेता प्रतिपक्ष कटारे सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि भिण्ड, 15 दिसम्बर। अटरे के जनपद सदस्य सुरेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अशोक भदौरिया के पिता वीरेन्द्र सिंह भदौरिया का गत 6 दिसंबर को निधन हो गया। उनके निधन सूचना मिलने पर मप्र विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सहित तमाम राजनैतिक, सामाजिक एवं गणमान्य जनों ने उनके पैतिृक गांव अंगदपुरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बंधाया। श्री भदौरिया के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनिल मिश्रा, अटेर जनपद अध्यक्ष पुत्र विकास शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, पार्षद…
भिण्ड, 15 दिसम्बर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी लहार के मार्गदर्शन में दबोह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गत 24 नवंबर को फरियादिया ने थाना दबोह में शिकायत की कि आरोपी ने उसके सूने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस परआरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक आदेश से थाना प्रभारी दबोह निरीक्षक राजेश शर्मा ने सभी संभावित स्थानों एवं रिश्तेदारों…
ग्वालियर, 15 दिसम्बर। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठा पूर्ण महोत्सव तानसेन समारोह की सोमवार की सुबह पारंपरिक ढंग से शुरुआत हुई। यहां हजीरा स्थित तानसेन समाधि स्थल पर शहनाई वादन, हरिकथा, मिलाद, चादरपोशी और कव्वाली गायन हुआ। सुर सम्राट तानसेन की स्मृति में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह का इस साल 101वां वर्ष है। तानसेन समारोह का औपचारिक शुभारंभ सायंकाल हजीरा स्थित तानसेन समाधि परिसर में ऐतिहासिक चतुर्भुज मंदिर की थीम पर बने भव्य एवं आकर्षक मंच पर होगा। इसी मंच पर बैठकर देश और दुनियां के ब्रह्मनाद के शीर्षस्थ साधक सुर सम्राट तानसेन को…
– राकेश अचल धर्म के क्षेत्र में जो प्रतिष्ठा गोस्वामी तुलसीदास को हासिल हुई, संगीत के क्षेत्र में वैसी ही प्रतिष्ठा तानसेन के खाते में दर्ज है। बिना किसी विरासत के आज 21वीं सदी में तुलसीदास भी जीवित हैं और तानसेन भी। ग्वालियर में तानसेन को हर साल याद करने की शताब्दी पुरानी परंपरा का नाम है तानसेन समारोह। ये समारोह तानसेन की समाधि पर होता है। मैं ग्वालियर में 1972 में आया था। इससे पहले मैं तानसेन से अनभिज्ञ था, लेकिन आज 53 साल हो गए तानसेन से जो रिश्ता जुड़ा वो आज भी बरकरार है। मै संगीतज्ञ नहीं…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। मेहगांव जनपद के ग्राम पचेरा रासलदार पुरा के लोगों ने मिलकर मेहगांव में सीताराम धुन फुस्कान खेरा हनुमान मन्दिर से लाकर मेहगांव बाजार में अनशन पर बैठे। उन्होंने धुन में नारे लगाए सीताराम सीताराम मीट मण्डी हटाओ, अतिक्रमण हटाओ और बस स्टैंड स्थापित किया जाए। जितने रास्ते बंद हैं, उनको खोला जाए, हाट बाजार से लेकर पचेर तक सीमांकन कर रोड बनाई जाए, गलत तरीके से बिना नापजोख के नाले बनाए गए उनकी जांच कर कार्रवाई जाए, नाले सही तरीके से नाप कर बनाएं, यही हमारी मांग है। इसमें मुस्कान खेड़ा मन्दिर के महंत शंकर दास महाराज,…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। दिसंबर का महीना बढ़ने के साथ सर्दी का असर भी बढ़ गया है। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण सामने का रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा था। लोग जब सड़कों पर निकले, तो उन्हें बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ी। हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कोचिंग जाने वाले बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में रविवार को सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा छाया। शनिवार रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह तक पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों में फैल गया।…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गोहद के मौ क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिपल, जोन प्रभारी मनीष कतरौलिया, जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, विधानसभा प्रभारी बेनीराम कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव कुशवाह, संजय जाटव, विधानसभा प्रभारी विश्वनाथ गोयल, रामवतार पूर्व पार्षद एवं बहुजन समाज पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध ने कहा कि अब बहुजन समाज को करो या मरो की स्थिति में उतरना होगा, क्योंकि भाजपा के राज में गरीब, किसान, शोषित…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोला में शासन की योजनांर्तगत विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ई-स्कूटी का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री एवं मण्डल अध्यक्ष दबोह शिवकुमार गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य हरिदास चौबे ने की। सभी ने टोला हाईस्कूल की छात्रा मुस्कान विश्वकर्मा एवं छात्र अम्बरीश प्रजापति को ई स्कूटी प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर शा. उमावि टोला का स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री ने छात्र छात्राओं से अपने करियर पर ध्यान देकर…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। जैतपुर कस्बा के नंदगवा रोड पर स्थित भुमियां सरकार के आश्रम पर शनिवार के दिन दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित पण्डोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा ने दिव्य दरबार लगाकर भूमिया सरकार के कई भक्तजनों की शांकाओं का न सिर्फ समाधान किया बल्कि उन्हें सद्मार्ग दिखाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। दिव्य दरबार के दौरान पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार ने भक्तजनों से कहा की भुमियां सरकार और पंडोखर सरकार दोनों ही सरकार हनुमान जी के आधीन है और यह दोनों ही सरकारें हनुमान जी की कृपा से संचालित हो रही है। उन्होंने भूमिया सरकार के…
भिण्ड, 14 दिसम्बर। लहार क्षेत्र के ग्राम हरपुरा में सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति एवं ग्राम के सर्वांगीण विकास को लेकर एक भावुक और प्रेरक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर एकता, जागरूकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता एवं नशा मुक्ति आंदोलन के संयोजक संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि जब तक गांव में जातिगत वैमनस्य, नशा और आपसी विभाजन रहेगा, तब तक विकास अधूरा ही रहेगा। जाति नहीं, एकता ही ग्राम की असली पहचान होनी चाहिए। उन्होंने नशे से होने वाले…

