Author: Jagran Today

– टेंट के पुराने भुगतान के एवज में मांगी थी 50 हजार की घूस भिण्ड, 05 जनवरी। गोहद नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने नगर पालिका में पदस्थ आरएसआई (रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर) अवधेश यादव को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर टेंट के पुराने भुगतान को पास कराने के एवज में कुल 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार गोहद नगर पालिका में टेंट सप्लाई से जुड़े एक ठेकेदार नसीर खान उर्फ बल्लू का पूर्व में…

Read More

– दोपहर में नो इंट्री जोन का मिला आश्वासन भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे । ग्वालियर भिण्ड हाईवे पर शहर में बायपास के हादसों में मृतक परिवार को मुआवजा आदि समस्याओं को लेकर भारतीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में समाज सेवियों और भूतपूर्व सैनिकों ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के जिला संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि कल बायपास पर जो हादसा हुआ, सभ्य समाज में इस तरह के हादसे बर्दाश्त नहीं किए जा सकते, हम सभी भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी जिला प्रशासन के साथ मिलकर आमजन को यातायात सुरक्षा…

Read More

मौ, 05 जनवरी। 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी अभिषेक सिंह चौहान अभी सेनाओं के निदेशक वर्तमान पद पर कार्यरत हैं और अब भारत सरकार की कैबिनेट कमेटी द्वारा आयुक्त पद पर पदोन्नति किए जाने पर गत दिवस उनका अल्प प्रवास पर दंदरौआ पर आए और डॉक्टर हनुमान के दर्शन किए एवं रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मौ नगर से श्रमजीवी पत्रकार संघ के संयुक्त सचिव पत्रकार हीरा सिंह ने आयुक्त का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर आयुक्त ने अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि चंबल संभाग में विकास को गति देना मेरी प्रथम मंशा रहती…

Read More

– मुरलीपुरा मण्डल में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 05 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर सर्व हिन्दु समाज द्वारा मुरलीपुरा मण्डल में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति ओझा ने अपने उदबोधन में कहा कि ‘हिन्दू भाव जब जब भूले, विपत्ति आई महान, भाई छूटे धरती खोई मिटे धर्म संस्थानÓ। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को सशक्त और सामर्थ्यवान बनना होगा, हिन्दू समाज को…

Read More

– गांगेपुरा मण्डल में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन आयोजित भिण्ड, 05 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर लहार जिला के गांगेपुरा मण्डल में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लहार जिला प्रचारक राजपाल, कथा वाचक कुंजबिहारी बरुआ, साध्वी बहिन हर्षिता किशोरी, पं. रामनारायण दुवे, पं. रामकुमार शास्त्री मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ भारत माता का पूजन और अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम हुआ, इसके पश्चात प्रवचन हुए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता संघ के जिला प्रचारक राजपाल ने कहा कि हिन्दू होना गर्व की बात है, पूरे विश्व में…

Read More

– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 05 जनवरी.मनीष दुबे । सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यह निर्देश कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन पर ध्यान केंद्रित करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी…

Read More

भिण्ड, 05 जनवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदाय करने हेतु विधायक केशव देसाई ने गोहद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि आद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित मॉन्डलेज (कैडबरी), मॉन्टेज, गोदरेज प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री की स्थापना हेतु जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित हुई थी, उन किसानों के परिवार के एक सदस्य को तत्समय नौकरी प्रदाय की गई थी। लेकिन वर्तमान में उन किसानों के नौकरी प्राप्त सदस्य रिटायर या मृत्यु होगई है, उनके स्थान पर उस परिवार के एक सदस्य को पुन: नौकरी प्रदाय की जाए। नगर परिषद मालनपुर व विधानसभा…

Read More

– ट्रांसको इंजीनियर्स ने रिकार्ड समय में 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृत भिण्ड, 05 जनवरी। मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने मालनपुर में तकनीकी दक्षता, सटीक योजना और उत्कृष्ट समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लगभग 15 दिन में 50 एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफार्मर का ट्रांसपोर्ट, स्थापना, संपूर्ण तकनीकी परीक्षण एवं ऊर्जीकरण कर एक बेहद अनुकरणीय कार्य किया है। सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पावर ट्रांसफार्मर के साइट पर पहुंचने के बाद उसके इरेक्शन, टेस्टिंग, आयल फिल्टेरेशन एवं ऊर्जीकरण में एक माह या उससे अधिक समय लग जाता है, किंतु मालनपुर के ओद्योगिक क्षेत्र मे…

Read More

भिण्ड, 05 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत मप्र और शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में अल्प अवधि रोजगार प्रशिक्षण कोर्स के अंतर्गत महाविद्यालय छात्रों के प्रशिक्षण हेतु ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने सभी छात्रों को प्रशिक्षण में भाग लेने की शुभकामनाएं दी और नियमित रूप से प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया ब्यूटीशियन एक ऐसा प्रशिक्षण है जिसके माध्यम से सभी छात्राएं स्वरोजगार प्राप्त कर सकती है और आत्मनिर्भर बन सकती…

Read More

– पीएमएफएमई योजना से भिण्ड जिले के अजीत कुमार जैन ने सफल उद्यमी बनने का सपना किया साकार भिण्ड, 05 जनवरी। जिले के गोहद विकास खण्ड के वार्ड क्र.18 निवासी अजीत कुमार जैन ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना का लाभ उठाकर सफल उद्यमी बन गए हैं। उन्होंने यूको बैंक गोहद चौराहा शाखा से 30 लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया और शासन से 10 लाख रुपए का अनुदान हासिल किया। इस राशि से उन्होंने अपने घर में ही ऑयल मील इकाई स्थापित की। जैन को योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने उद्यानिकी विभाग भिण्ड से संपर्क किया।…

Read More