भिण्ड, 05 जनवरी। मप्र राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचन भवन भोपाल के पत्र 24 दिसंबर 2025 द्वारा नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 पार्षद पद के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 उत्तरार्द्ध हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व से जारी दिशा निर्देशों के क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने जिला स्तरीय व्यय लेखा टीम का गठन किया है। जिसमें जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड के सहायक पेंशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार जैन (प्रभारी अधिकारी), जनपद पंचायत रौन के सहायक लेखा अधिकारी दिनेश कुमार जैन, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के सहायक ग्रेड-2 हृदेश सहाय (सहायक), कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के सहायक ग्रेड-3 हर्षित शर्मा (सहायक), जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर संजय जाटव, जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड के भृत्य निशांत गौर को नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय टीम जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड में बैठकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर आयोग को रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेगी।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

